Sonia Gandhi: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष की हालत स्थिर, सेहत में सुधार

0
42
Sonia Gandhi
Sonia Gandhi: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष की हालत स्थिर, सेहत में लगातार सुधार
  • अभी तक छुट्टी की तारीख तय नहीं

Sonia Gandhi Health Updates, (आज समाज), नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। पेट से जुड़ी समस्या के कारण वह बीते कुछ दिन से दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती हैं। सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के तहत पेट से संबंधित समस्या के लिए 78 वर्षीय कांग्रेस नेता को रविवार को रात 9 बजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

उपचार के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रही रहीं सोनिया

अस्पताल के चेयरमैन अजय स्वरूप ने सुबह जारी स्वास्थ्य अपडेट में कहा कि सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी की सेहत स्थिर है  और उपचार के प्रति वह सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रही हैं।

आज एक विशेष आहार योजना शुरू की

अजय स्वरूप ने बताया कि कांग्रेस संसदीय दल अध्यक्ष की देखभाल के लिए आज एक विशेष आहार योजना शुरू की गई है। सोनिया की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन अस्पताल ने अभी तक छुट्टी की तारीख तय नहीं की है। डॉक्टरों ने कहा कि उनके समग्र स्वास्थ्य सुधार के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। अस्पताल के बयान में कहा गया है कि वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही है।

यह भी पढ़ें : Sonia Gandhi सर गंगा अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर, छुट्टी की तारीख अभी तय नहीं