Sirsa News : जेजेपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजनी लढा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला का लिया आशीर्वाद

0
115
Sirsa News : जेजेपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजनी लढा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला का लिया आशीर्वाद
ऐलनाबाद के अंजनी लढ़ा जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय चौटाला को मिठाई खिलाते हुए।

(Sirsa News) ऐलनाबाद। जननायक जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजनी लढा ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे उन्हें दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे। इसी कड़ी में वे आज पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बरनाला रोड स्थित चौटाला हाउस पहुंचे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला व युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला को मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

अंजनी लढा फिर अपनी कर्मठता से पार्टी संगठन को मजबूती देंगे

डॉ. अजय सिंह चौटाला ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंजनी लढा ने पिछले लंबे समय से अपने अनुभव और समर्पण के आधार पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया है, वह सराहनीय है। डॉ. अजय चौटाला ने आशा व्यक्त की कि अंजनी लढा फिर अपनी कर्मठता से पार्टी संगठन को मजबूती देंगे।

इस अवसर पर उनके साथ जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, हरिसिंह भारी, सुरेंद्र बेनीवाल, अनिल कासनियां, अजब ओला, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष शारदा सिहाग, गौरीशंकर बूमरा, सुरजीत सिहाग, सुखमंदर सिंह सिहाग, शगनजीत सिंह गिल, दीपक भाटिया, कुलदीप जांगू, गौरीशंकर लढा व नितिन टांडी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : Jind News : जुलाई माह तक होगा कांग्रेस बॉडी का गठन : अमित विज