यूपी चुनाव: आगरा में भाजपा को झटका, विधायक जीतेन्द्र वर्मा सपा में शामिल Shock To BJP In Agra

0
1433
Shock To BJP In Agra
Shock To BJP In Agra

आज समाज डिजिटल, लखनऊ:
Shock To BJP In Agra: आगरा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से इनके विधायक जितेंद्र वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा ने फतेहाबाद विधानसभा सीट पर जितेंद्र वर्मा का टिकट काट दिया था। वह वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं।

पूर्व विधायक छोटे लाल को टिकट Shock To BJP In Agra

भारतीय जनता पार्टी ने उनके वर्तमान विधायक जितेंद्र वर्मा के स्थान पर पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा को टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी में टिकट न मिलने से नाराज विधायक जितेंद्र वर्मा और उनके समर्थक नाराज चल रहे थे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायक जितेंद्र वर्मा को आज सपा की सदस्यता ग्रहण भी कर ली।

फतेहाबाद सीट पर मिलेगी चुनौती Shock To BJP In Agra

जितेंद्र वर्मा के भाजपा छोड़ने से फतेहाबाद सीट पर पार्टी को बड़ी चुनौती मिल सकती है। क्योंकि जितेंद्र वर्मा की निषाद समाज से हैं और वर्तमान में उस सीट पर विधायक हैं। निषाद समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। उनके द्वारा पार्टी बदले जाने से उनके समर्थक भी सपा में चले गए हैं। इससे इस सीट पर भाजपा का जाति समीकरण प्रभावित होगा।

Also Read: अभी और बढ़ेगी ठंड, हरियाणा-बिहार-दिल्ली में होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम

Also Read: जलकर मरी विवाहिता का पुनर्जन्म, पिछले जन्म की मां का फोटो फूट कर रोई मासूम

Also Read: एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलने पर हंगामा, हाईवे जाम

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE