108 Ambulance Workers Fired: इमरजेंसी में दस साल की सेवा का मिला इनाम, 108 एंबुलेंस कर्मियों को नौकरी से निकाला

0
539
108 Ambulance Workers Fired

रमेश पहाड़िया, ऊना:

108 Ambulance Workers Fired: हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में अहम कड़ी बन चुकी 108 और 102 एंबुलेंस सेवा में 10 साल तक काम करने वाले कर्मचारियों को हतप्रभ कर देने वाला ईनाम मिला है।

Read Also: Lowest Vaccination in 5 Districts Haryana: नूंह-पलवल समेत 5 जिले वैक्सीनेशन में पिछड़े, ऐसे कैसे हराएंगे कोरोना को

जिले भर से 50 कर्मचारी किए थे तैनात 108 Ambulance Workers Fired

ऊना जिला में स्वास्थ्य सेवाओं के इस बेड़े में 15 गाड़ियां शामिल हैं। जीवीके कंपनी के तहत चल रही इस एंबुलेंस सेवा में जिला भर में 50 कर्मचारी तैनात किए गए थे, अब जबकि नई कंपनी ने इस एंबुलेंस सेवा का जिम्मा संभाला है तो मात्र कुछ कर्मचारियों को ही नौकरी के आॅफर लेटर दिए गए हैं। दस साल से कार्यरत कर्मचारियों को नई कंपनी ने पूरी तरह से अनदेखा किया है और इस चलते कर्मचारी सकते में आ गए हैं।

Read Also: Govt Trying to Provide Water of Farmers of Haryana: हरियाणा के किसानों को पानी देने के लिए प्रयासरत सरकार

नई कंपनी कर रही टेकओवर 108 Ambulance Workers Fired

दरअसल, हिमाचल में इस एंबुलेंस सेवा को अब जीवीके कंपनी के बाद नई कंपनी टेकओवर कर रही है। ऐसे में एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों को भी आॅफर लेटर दिए गए। दस सालों तक काम करने वाली ईएमटी ज्योति का कहना है कि एंबुलेंस सेवाओं में डीसी राघव शर्मा ने भी हाल ही में उन्हें पुरस्कृत किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने कर्तव्य निर्वहन में कभी भी कोताही नहीं बरती।

Read Aslo: अकेली बुजुर्ग महिलाओं से करता था स्नेचिंग, सीआईए टू ने पकड़ा : Snatching From Elderly Womens

मसले का हल निकालने की लगाई गुहार 108 Ambulance Workers Fired

ऊना में अब नई कंपनी ने एंबुलेंस सेवा का चार्ज संभालने के बाद जिला के 7 फार्मासिस्ट और 2 पायलट को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया है। उन्होंने कंपनी के इस व्यवहार पर हैरानी जताई है। उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को एकाएक नौकरी से बाहर कर दिया जाना, खुद उनकी और अन्य कर्मचारियों की भी समझ से परे होता जा रहा है। इन कर्मचारियों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगाई है कि कंपनी प्रबंधन से बात करते हुए मसले का हल निकाला जाए। उन्होंने कहा कि नौकरी चले जाने के कारण उनके परिवारों का पालन पोषण भी मुश्किल हो जाएगा।

Also Read : Haryanvi New Baba Bhola Song प्रांजल दहिया के इस सॉन्ग ने मचाया तहलका ,3 दिन हुए मिलियन से अधिक व्यूज

SHARE