ट्राउट मत्स्य मेले का पहली बार आगाज, 50 फीसद छूट

0
355
Trout Fish fair Begins for the First Time
Trout Fish fair Begins for the First Time

आज समाज डिजिटल, Shimla News:
विश्वविख्यात पर्यटन नगरी मनाली में पहली बार ट्राउट मत्स्य उत्सव का शुक्रवार को शानदार आगाज हो गया। प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने इसका विधिवत शुभारंभ किया।

केवल 3 दिन चलेगा ये उत्सव

मनाली के माल रोड पर 3 दिन तक यह उत्सव चलेगा। लगभग सात स्टाल्स में ट्राउट की विभिन्न डिश सैलानियों और आम लोगों के लिए 50 फीसद छूट पर बेची जा रही है। स्टॉल में स्मोक ट्राउट फिश, ट्राउट फ्राई फिश, तंदूरी ट्राउट फिश परोसी जा रही है। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों को ट्राउट पालन को लेकर जागरूक करना है। ट्राउट के उत्पादन से प्रदेश में सैकड़ों किसान अपनी आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं। विभाग के निदेशक सतपाल मेहता का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में 1,300 से अधिक मत्स्य विभाग की इकाइयां स्थापित हैं।

ट्राउट के बारे में जानकारी देना ही उद्देश्य

पिछले वर्ष राज्य में 84 मछली का उत्पादन किया था। मनाली में मेला लगाने का मकसद देश-विदेश से यहां पहुंचे पर्यटकों को ट्राउट के बारे में जानकारी देना है। पर्यटक ट्राउट का स्वाद चखें और इसका प्रचार करें। पहले दिन मेले में ब्राउन ट्राउट व रेनबो ट्राउट परोसी गई। हिमाचल प्रदेश मत्स्य विभाग की ओर से ट्राउट उत्सव में विभिन्न स्टॉलों में ट्राउट मछली विभिन्न रेसिपी के साथ परोसी जा रही है। इसके विदेशी पर्यटक मुरीद हो गए हैं। देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों ने ट्राउट मछली का स्वाद चखा। ट्राउट उत्सव में विभाग ने विशेष हिमाचली थाली तैयार की है।

SHARE