‘सेल्फी विद स्कूल’: आम आदमी पार्टी का नया शिगूफा, छेड़ा अभियान

0
316
'Selfie with School'
'Selfie with School'

आज समाज डिजिटल, Shimla News:
इस वर्ष के अंत में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस के अलावा, आम आदमी पार्टी भी सक्रिय होती जा रही है। आम आदमी पार्टी लगातार हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था पर भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है। अब आम आदमी पार्टी ने एक अभियान ‘सेल्फी विद स्कूल’ शुरू किया है। ये अभियान क्या रंग लाएगा इससे लोग भलीभांति परिचित हैं। विपक्षियों ने इसका तोड़ ढूंढना शुरू कर दिया है।

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ने की शुरुआत

हाल ही में नवनियुक्त हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने आज ‘सेल्फी विद स्कूल’ अभियान की शुरुआत सोलन से की। उन्होंने एक वीडियो जारी कर प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था और जर्जर स्कूलों पर लोगों से पार्टी की मुहिम से जुड़ने की अपील की। अध्यक्ष सुरजीत ने सोलन जिला के प्राथमिक विद्यालय गुलहाड़ी में स्कूल के हालात को दिखाते हुए सेल्फी ली और अभियान की शुरुआत की।

साथ ही कहा कि हिमाचल की सम्मानित जनता के समक्ष आज आम आदमी पार्टी शिक्षा को लेकर एक जन अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें हिमाचल के लोग अपने आस-पास के सरकारी स्कूलों का हाल खुद बनाएंगे और भाजपा-कांग्रेस को बताएं कि इतने साल में हमारे बच्चों के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि इस अभियान से हिमाचल के सभी लोग जुड़ सकते हैं।

इस 9805360763 नंबर पर भेज सकते हैं फोटो

अध्यक्ष सुरजीत ने बताया कि लोगों को अपने क्षेत्र के या अपने आसपास के स्कूलों के साथ सेल्फी लेनी है और फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर ‘सेल्फी विद स्कूल’ हैशटैग के साथ पोस्ट करनी है। साथ ही वह व्हाट्सएप पर पार्टी के नबंर 9805360763 पर भी स्कूलों की फोटो भेज सकते हैं।साथ ही आप स्कूल को बैकग्राउंड में रखकर वीडियो के माध्यम से अपनी बात रख सकते हैं। सुरजीत ने कहा कि लोग हिमाचल के स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था पर अपने अनुभव साझा कर सकते हैं। शिक्षा को आम आदमी पार्टी जन अभियान बनाना चाहती हैं। जो आपकी भागीदारी के बगैर संभव नहीं होगा।

शिक्षा म़ॉडल पर लगातार हमलावर आप

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी प्रदेश के शिक्षा मॉडल को लेकर लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर है। दिल्ली के सीएम और पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल 3 बार बीते दो माह में हिमाचल का दौरा कर चुके हैं। बीते सप्ताह हमीरपुर में केजरीवाल ने शिक्षा के मुद्दे पर लोगों से संवाद किया था। इसके अलावा, दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया शिमला में दो बार आ चुके हैं। लगातार पार्टी के नेता हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल

SHARE