दरिंदगी: ठियोग में 9 साल की बच्ची व शिमला में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म

0
278
9 Year Old Girl and 5 Year Old Girl Raped
9 Year Old Girl and 5 Year Old Girl Raped

आज समाज डिजिटल, Shimla News:
राजधानी में बच्चों के साथ दरिंदगी के दो मामले प्रकाश में आए हैं। एक केस में बच्ची की उम्र 5 वर्ष है तो दूसरी में 9 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया गया है। आरोपियों के खिलाफ बालुगंज और ठियोग में केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अब तक किसी की गिरफ्तारी करने में असफल रही है।

पहला केस शिमला से 30 किलोमीटर दूर ठियोग में घटित हुआ। यहां नेपाली मूल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कांचा तमांग ऊर्फ सोनू घर में घुसा और उसकी 9 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

ठियोग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-376, 376 एबी और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। दूसरा मामला शिमला में पेश आया। यहां 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ। आरोप है कि पीड़ित का चाचा दीपक रात को घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों ही मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। फिलहाल, मामलों की जांच चल रही है। एसएचओ स्तर के अधिकारी मामलों की जांच कर रहे हैं।

SHARE