शशिकांत इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट ने बेसहारा गौवंश के लिए भेंट की खौर

0
403
Shashikant International Charitable Trust
Shashikant International Charitable Trust

आज समाज डिजिटल,पानीपत:

शशिकांत इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट समालखा द्वारा बेसहारा गौवंश जो रोड़ पर रहने को मजबूर है उनके लिए अच्छे से साफ सुथरा हरा चारा खिलाने के लिए समालखा शहर में अलग-अलग कालोनियों में 06 नई लोहे की खौरे रखवाई गई। ताकि बेसहारा गौवंश साफ सुथरा हरा चारा खौर में खाएं। संस्था के सदस्यों ने भाजपा नेता शशिकांत कौशिक के चाचा सुशील कौशिक व इन्द्र कौशिक का स्मृति चिन्ह देकर आभार जताया।

गौ माता में “33 करोड़ देवी देवताओ” का वास

कौशिक ने बताया कि महामहिमामयी गौ हमारी माता है, उनकी बड़ी ही महिमा है। वह सभी प्रकार से पूज्य है। गौमाता की रक्षा और सेवा से बढकर कोई दूसरा महान पुण्य नहीं है। गौमाता को कभी भूलकर भी भैस, बकरी आदि पशुओ की भाति साधारण नहीं समझना चाहिए। गौ माता के शरीर में “33 करोड़ देवी देवताओ” का वास होता है। गौमाता श्री कृष्ण की परमराध्या है, वे भाव सागर से पार लगाने वाली है। गौ माता को अपने घर में रखकर तन-मन-धन से सेवा करनी चाहिये, ऐसा कहा गया है जो तन-मन-धन से गौ माता की सेवा करता है तो गौ माता उसकी सारी मनोकामनाएँ पूरी करती है।

इस अवसर पर गौभक्त रहें मोजूद

इस अवसर पर जगबीर रावल, भगवत वशिष्ठ बिहौली, पूर्व पार्षद प्रवीण जांगड़ा, अनीष पावटी, अंकित उप्पल, गौरव, प्रिंस वर्मा, मंदीप भापरा, सागर कश्यप, हैप्पी शर्मा, बलवान आट्टा, विशाल शर्मा, मयंक मित्तल, रामफल पांचाल, सचिन, अरुण मनाना, प्रदीप भापरा आदि गौभक्त मोजूद रहें हैं |

ये भी पढ़ें : अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : चोरी की विभिन्न वारदातों को अंजाम देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से सरकार को बताएं मन की बात: डीसी राहुल हुड्डा

ये भी पढ़ें : चनेटी बौद्ध स्तूप हरियाणा की पुरातात्विक विश्व के बौध धर्म की धरोहर व अद्भुत सरंचना

ये भी पढ़ें : विरोध जरूरी है हर किसी का जिससे समाज की सभ्यता व संस्कृति आहत होती हैं : विपिन शर्मा

 Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE