महिला महापंचायत को शादी की उम्र 21 और एक गौत्र में विवाह पर ऐतराज Sarvajati Sarvakhap Mahila Mahapanchayat

0
773
Sarvajati Sarvakhap Mahila Mahapanchayat

संजीव कौशिक, रोहतक:

Sarvajati Sarvakhap Mahila Mahapanchayat सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की एक बैठक जिला अध्यक्ष डॉ. निर्मला चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लड़कियों की शादी की उम्र 21 करने और एक गौत्र में विवाह संबंधी मुद्दों पर सख्त ऐतराज दर्ज कराया गया।

पिछले कानून को ही बताया सहीडॉ. निर्मला चौधरी के अनुसार बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया के निर्देश पर किया गया। जिसमें विभिन्न समुदायों से महिलाओं एवं लड़कियों ने भाग लिया। डॉ. चौधरी के मुताबिक, सरकारों को सामाजिक ताने-बाने से जुड़े फैसलों की योजना वातानूकुलित कमरों में बैठकर नहीं बनानी चाहिए। (Sarvajati Sarvakhap Mahila Mahapanchayat) बल्कि ऐसे मसलों पर समाज के तमाम वर्गों में जाकर, प्रबुद्ध लोगों की रायशुमारी के बाद निष्कर्ष पर पहुंचना चाहिए। महिलाओं ने सख्त लहजे में कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र 21 वर्ष किए जाने से बहुत से समुदायों में अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 18 वर्ष की उम्र का कानून सही था।

एक गौत्र में शादी हर तरह से गलत Sarvajati Sarvakhap Mahila Mahapanchayat

इसी तरह आजकल एक गौत्र में भी शादी करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जो निहायत गलत है। यह कोई आजादी नहीं बल्कि, हमारी संस्कृति, सभ्यता और सामाजिक ताने-बाने को चोट पहुंचाने वाला कार्य है, जिसे समय रहते मिलजुलकर रोकना चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस साल महापंचायत की ओर से दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, नशा आदि के खिलाफ भी गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। बैठक से पूर्व महापंचायत प्रतिनिधियों ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और रेवड़ी-गज्जक खिलाकर महिलाओं का मुंह मीठा कराया।

ये लोग रहे मौजूद Sarvajati Sarvakhap Mahila Mahapanchayat 

इस मौके पर मुख्य रूप से शर्मिला हुड्डा, रानी गहलावत, राजेश देवी, विमला, जूली, राजकला, सरिता, शकुंतला, बबली, सुमित्रा आदि महिलाओं ने भी अपने विचार रखे।

Also Read : Bahua ki Sardar Song में एके जाट और श्वेता चौहान की जोड़ी को फैन्स ने खूब किया पसंद

SHARE