DU में असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट के लिए निकली भर्तियां, जाने कुल पद और कब तक कर सकेंगे आवेदन

0
233

Job News: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट एवं सीनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आवेदन की प्रक्रिया 23 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी, जो 9 नवंबर तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करके भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

योग्यता एवं मापदंड

  • असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। साथ ही, 2 वर्ष जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर कार्य करने का अनुभव और 30 शब्द प्रति मिनट हिंदी और 35 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
  • सीनियर असिस्टेंट के लिए उम्मीदवार का ग्रैजुएशन होना अनिवार्य है और असिस्टेंट या समकक्ष पद पर 3 वर्ष कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। साथ ही, कंप्यूटर पर काम करने की जानकारी भी होनी चाहिए।

कुल रिक्तियां

असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट पदों के लिए कुल 126 रिक्तियां हैं। इनमें सीनियर असिस्टेंट के लिए 46 पद और असिस्टेंट के लिए 80 पद हैं।

आयु सीमा

  • असिस्टेंट के लिए उम्मीदवार की आयु 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • सीनियर असिस्टेंट के लिए अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

आवेदन की प्रक्रिया एवं शुल्क

डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है। किसी भी अन्य प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा।

परीक्षा शुल्क

जनरल/अनरिजर्व्ड श्रेणी को 1000 रुपये, ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस/फीमेल को वर्ग 800 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

भर्ती की प्रक्रिया

इसके लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

  • TAGS
  • [post_tags]