Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर कन्फ्यूजन, 29 या 30 किस दिन रखा जाएगा व्रत, पूजा का मुहूर्त, चांद निकलने का वक्त

0
196
Karwa Chauth: 10 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत
29 या 30 अक्टूबर कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, सरगी और चंद्रोदय का समय

नई दिल्ली. दशहरा के खत्म होने के बाद करवा चौथ की चर्चा तेज हो जाती है. महिलाओं में इसे लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साह होता है. यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं. परंपरा के अनुसार, महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करती हैं. दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को भगवान गणेश, भगवान शिव, माता पार्वती और मां करवा की पूजा करती हैं. रात में चंद्रमा के दर्शन करने और अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलने की परंपरा है.

हर साल करवा चौथ का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस बार गुरुवार, 29 अक्टूबर को यह त्योहार मनाया जाएगा. अगर आप भी इस दिन व्रत रखने की तैयारी कर रही हैं. करवा चौथ की तिथि को लेकर कन्फ्यूज हैं तो हम इसे दूर कर देते हैं. हम आपको बताएंगे पूजा का शुभ मुहूर्त, सरगी का समय और साथ ही देंगे चंद्रोदय से जुड़ी जरूरी जानकारी.

करवा चौथ के दिन राशि अनुसार पहने वस्त्र

करवा चौथ 2026 कब है? (Karwa Chauth 2026 Date)

द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी. उसी दिन रात 10 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगी. उदया तिथि के अनुसार, करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी.

करवा चौथ 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत का समय

विवरण समय और तारीख
करवा चौथ व्रत का समय सुबह 6:31 बजे से रात 8:17 बजे तक
पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से शाम 6:56 बजे तक
चतुर्थी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर 2026, सुबह 1:06 बजे
चतुर्थी तिथि का समापन 29 अक्टूबर 2026, रात 10:09 बजे

करवा चौथ पर सरगी कब खाएं? (Karwa Chauth 2026 Sargi Time)

करवा चौथ के दिन सरगी का बड़ा ही खास महत्व होता है. सास की ओर से बहू को सरगी देने की परंपरा है. इसमें फल, मिठाई, सूखे मेवे और अन्य खाने की चीजें होती हैं. महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी खाकर अपने व्रत की शुरुआत करती हैं. इस साल सरगी ग्रहण करने के लिए सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे के बीच का समय बताया गया है. सूर्योदय लगभग सुबह 6:30 बजे होने का अनुमान है. सरगी सूर्योदय से पहले ही ग्रहण कर लें.

करवा चौथ 2026 में चांद कब निकलेगा? (Karwa Chauth Moon Rise Time)

चंद्रमा के दर्शन का करवा चौथ पर बेहद खास महत्व है. महिलाएं दिनभर व्रत रखने के बाद चांद निकलने का इंतजार करती हैं. चंद्रमा को अर्घ्य देने और पूजा करने के बाद व्रत खोलने की परंपरा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को चंद्रोदय का अनुमानित समय रात 8 बजकर 17 मिनट है। हालांकि, चांद निकलने का वास्तविक समय शहर और भौगोलिक स्थिति के अनुसार बदल सकता है। इसलिए व्रत रखने वाली महिलाओं को अपने शहर के स्थानीय पंचांग से चंद्रोदय का समय जरूर जांच लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई तिथियां, मुहूर्त और धार्मिक मान्यताएं पंचांग एवं प्रचलित परंपराओं पर आधारित हैं। पूजा और चंद्रोदय के समय में स्थान के अनुसार अंतर हो सकता है। व्रत रखने से पहले स्थानीय पंचांग से समय की पुष्टि करें।

  • TAGS
  • [post_tags]