संस्था करा रही चार सालों से लावारिस शवों का संस्कार

0
390
unclaimed dead bodies
unclaimed dead bodies

प्रभजीत सिंह, यमुनानगर। शिव कावड़ मंदिर सेवा समिति के द्वारा यमुनानगर बस स्टैंड पर एक लावारिस शव का संस्कार पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ किया गया। इस मौके के ऊपर आज यमुनानगर पुलिस थाने के पुलिस कर्मचारियों ने भी पहुंच करके संस्था के साथ सहयोग करने का काम किया। संस्कार में शामिल हुए पुलिस कर्मचारियों ने संस्था के कार्य की सराहना भी की। यमुनानगर में पिछले 4 साल से लगातार मिलने वाले लावारिस शवों का संस्कार शिव कावड़ लंगर सेवा समिति पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ करने में जुटी हुई है। 2 दिन पहले ही पुलिस को एक लावारिस शव यमुनानगर के सिटी सेंटर पार्क के पास से मिला था। जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को ढूंढने की भरपूर कोशिश की मगर जब उसका कोई भी परिजन सामने नहीं आया तो 72 घंटे पूरे होने के बाद आज पुलिस ने शव को शिव कावड़ लंगर सेवा समिति के हवाले कर दिया । जहां पर पुलिस कर्मचारी दल सिंह व भीम सिंह ने शिव कावड़ लंगर सेवा समिति के साथ मिलकर के अंतिम संस्कार में सहयोग किया। और उन्होंने बताया कि जिस तरह से संस्था यह कार्य कर रही है यह सराहनीय कार्य है।

जिसके अंदर मानवता साफ नजर आती है। जिसमें सभी सदस्य हैं बिना किसी भेदभाव के लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करते हैं। इस मौके के ऊपर संस्था के जयंत थरेजा,सजंय शर्मा, नरेन्द्र बक्शी,गुलशन धीमान, राहुल शर्मा, विनोद धीमान, गुलशन व पुलिस कर्मचारी दल सिंह व भीम सिंह उपस्थित थे। शिव कावड़ लंगर सेवा समिति के पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने जानकारी देते बदला या एक तरफ जहां मानवता के चलते सब लोग एक दूसरे की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इसी के सहयोग से यह संस्था पिछले 4 साल से इन लावारिस शवों का संस्कार पूरे विधि विधान के साथ कर रही है। मगर देखने को मिल रहा है इस घड़ी में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके अंदर मानवता बिल्कुल भी नजर नहीं आती। आज जो लावारिस शव हमें सिविल अस्पताल से प्राप्त हुआ उसके ऊपर जो संस्था के द्वारा कपड़ा डालने के लिये भेजा गया वह कपड़ा भी वहां के कर्मचारियों के द्वारा रख लिया। जिससे कहीं ना कहीं संस्था के लोगों के दिलों में एक अलग ही दर्द देखने को मिला। जिसके चलते उन्होंने प्रशासन से मिलकर इसके लिए उन कर्मचारियों को समझाने की बात भी कही।

SHARE