विश्व मकैनिक दिवस मनाया गया

0
421
yamunanagar celebration
yamunanagar celebration
यमुनानगर। (प्रभजीत सिंह) जगाधरी में आज विश्व मैकेनिक दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महेंद्र पाल रहेI जिले के मैकेनिक को इक्कठा कर उनको तिलक लगाया गया और मैडल पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मैकेनिक को संबोधित करते हुए महिंद्र पाल ने बताया की आज मैकेनिक की जरूरत हर जगह है। आसमान से लेकर पाताल तक मैकेनिक अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी साथियों का धन्यवाद किया और एक अच्छे भविष्य की कामना की।
इस कार्यक्रम में कार, मोटरसाइकिल, एयर कंडीशनर रिपेयर, बिजली व अन्य मैकेनिक उपस्थित रहे। वही इस कार्यक्रम में KUK संस्था ने भी बढ़ चढ़ कर सहियोग किया। संस्था की महिला अध्यक्ष ने बताया कि आज कान्हा ऑटोमोबाइल्स के सहयोग से मैकेनिक डे मनाया गया ओर आज तीसरी बार यह कार्यक्रम किया गया है। मौके पर राजकुमार, शंटी, राहुल चड्डा , गाैरव, कबीर सिंह, अमरजीत सिंह,शम्मी आदि मौजूद रहे।
SHARE