Samsung Galaxy A34 5G में मिलेगी बड़ी डिस्पले, ये फीचर्स करेंगे आपको आकर्षित

0
344
Samsung Galaxy A34 5G

आज समाज डिजिटल, Tech News :  Samsung Galaxy A34 5G का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। हाल ही में Samsung ने भारत समेत विश्व के कई बाजारों में प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra लॉन्च किए हैं। लेकिन अब कंपनी जल्द ही अपनी  A-Series का नया फोन Samsung Galaxy A34 5G को भी बाजार में लॉन्च कर देगी।

इसके लिए कंपनी पूरी तैयारी में जुटी है। उम्मीद है कि Samsung Galaxy A34 5G को मार्च, 2023 में होने वाले Unpacked इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है।  वहीं Samsung Galaxy A34 5G के आने से पहले ही इसकी कुछ स्पेसिफिकशेंस का खुलासा हुआ है। इसमें डिस्प्ले व अन्य डिटेल शामिल है। आइये जानते हैं इस स्मार्टफोन की सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में

Samsung Galaxy A34 5G की मुख्य स्पेसिफिकेशंस 

Samsung Galaxy A34 5G को 6.6 इंच के डिस्प्ले के साथ बाजार में उतारा जाएगा। एक रिपोर्ट में कहा गया कि फोन चार कलर वैरिएंट- ऑसम सिल्वर, ऑसम वायलेट, ऑसम लाइम और ऑसम ग्रेफाइट में उपलब्ध होगा। सैमसंग द्वारा आगामी ए सीरीज़ डिवाइस संभवतः एंड्रॉइड 13 चलाएगा और दो कॉन्फ़िगरेशन 6GB Ram + 128GB इंटरनल स्टोरेज और 6GB RAM + 256GM में पेश किया जाएगा(

सैमसंग के इस स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है।लिस्टिंग के अनुसार, इसका मॉडल नंबर SM-A346E होगा। स्मार्टफोन Exynos 1280 SoC के साथ आ सकता है। चुनिंदा मार्केट में इसके Dimensity 1080 SoC वेरिएंट भी लॉन्च किय जा सकता है।

Samsung Galaxy A34 Camera

Galaxy A34 5G का रेंडर लीक हो गया है। बैक साइड में सर्कुलर कटआउट मिल रहा है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 48MP का मेन कैमरा मिलने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए फोन 13MP के फ्रंट कैमरे के साथ आ सकता है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें : OnePlus 11 5G स्मार्टफाेन 7 फरवरी को होगा भारत में लॉन्च, सुपर बायोनिक मोटर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन 

ये भी पढ़ें : भारत में इसी महीने लॉन्च होगा Vivo Y100, जानिए कितनी होगी कीमत और क्या कुछ मिलेगा खास

ये भी पढ़ें : Upcoming Phones In February 2023 : फरवरी 2023 में लॉन्च होंगे ये बेस्ट स्मार्टफोन, जानिए लॉन्चिंग डेट से लेकर मुख्य फीचर

ये भी पढ़ें : Realme 10T 5G की स्पेसिफिकेशंस हुई लीक, पाॅवरफुल बैटरी के साथ लीक हुई कई स्पेसिफिकेशंस

ये भी पढ़ें : सैमसंग लेकर आई 3 नए वेरिएंट के लैपटॉप, फीचर्स जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE