सैमसंग लेकर आई 3 नए वेरिएंट के लैपटॉप, फीचर्स जानकर हैरान रह जाएंगे आप

0
313
Samsung Galaxy Book 3 Series

आज समाज डिजिटल, Samsung Galaxy Book 3 Series : सैमसंग ने हाल ही में अपनी Galaxy S23 सीरिज को लॉन्च किया है जिसमें पॉवरफुल बैटरी और 200MP के दमदार कैमरे वाले 3 मोबाइल फोन शामिल है। वहीं अब साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी ने बाजार में अपनी नई जेररेशन की लैपटॉप सीरिज को पेश किया है।

इस सीरिज को कंपनी ने Samsung Galaxy Unpacked Event 2023 में लॉन्च किया है। इसमें कंपनी ने 3 नए वेरिएंट के लैपटॉप को इंट्रोड्यूस किया है। इनमें Samsung Galaxy Book3 Ultra, Book3 Pro 360 और Book3 Pro शामिल हैं। इन लैपटॉप में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और ये लैपटॉप Windows 11 को सपोर्ट करेंगे।

आइए जानते है सैमसंग के इन लैपटॉप के फीचर्स और कीमत के बारे में

Samsung Galaxy Book 3 Ultra 

यह एक प्रीमियम और हाई-परफॉर्मेंस लैपटॉप है। सैमसंग ने अपने इस प्रीमियम लैपटॉप में 16 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी हैं। इसका रेसोल्यूशन 3K (2880 * 1800) हैं। इस लैपटॉप में ग्राफ़िक्स के लिए NVIDIA GeForce RTX 4050 और GeForce RTX 4070 दिया गया है।

ये लैपटॉप दो प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया हैं. एक 13th Gen Intel Core i7 और दूसरा Core i7 है। इस लैपटॉप को 6GB/32GB LPDDR5 RAM का सपोर्ट मिलेगा और साथ ही, स्टोरेज के लिए 512GB/1TB SSD दिया गया है। इस लैपटॉप में 76Wh की बैटरी है और 100W USB Type C चार्जिंग को सपोर्ट करता हैं। 

इस लैपटॉप में FHD रेसोल्यूशन वाला कैमरा हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एक HDMI 1.4 पोर्ट, दो UBS Type C Thunderbotl 4 पोर्ट, एक USB 3.2 Type A पोर्ट, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 3.5mm ऑडियो जैक दिए गए हैं। 

Galaxy Book3 Pro और Galaxy Book3 Pro 360 के फीचर्स

Galaxy Book3 Pro में आपको 14-inch और 16-inch का स्क्रीन साइज मिलेगा। लैपटॉप में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिवाइस Windows 11 पर काम करता है। इसमें 8GB/16GB/32GB RAM और 256GB/512GB/1TB SSD स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।

Galaxy Book3 Pro 360 में 16-inch का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन टच और S-pen सपोर्ट के साथ आती है। इसमें भी आपको 13th Gen Intel Core i5/Core i7 प्रोसेसर का ऑप्शन मिलेगा। डिवाइस Windows 11 पर काम करता है।

तीनों लैपटॉप की कीमत (Samsung Galaxy Book 3 Series)

Samsung Galaxy Book3 Pro की शुरुआती कीमत 1449 डॉलर, लगभग 1,18,846 रुपए हैं। वहीं  Samsung Galaxy Book3 Pro 360 की शुरुआती कीमत 1899 डॉलर, लगभग 1,55,846 रुपए हैं। जबकि Galaxy Book3 Ultra की शुरूआती कीमत 2,399 डॉलर, लगभग 1,96,830 रुपए हैं।

ये भी पढ़ें : इंटरनेट पर इन चीजों को मत करें सर्च, हो सकती है 7 साल से ज्यादा की कैद और लाखों का जुर्माना

ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy S23 सीरीज लॉन्च, पॉवरफुट बैटरी, 200MP का दमदार कैमरा और भी है बहुत कुछ

ये भी पढ़ें : Upcoming Phones In February 2023 : फरवरी 2023 में लॉन्च होंगे ये बेस्ट स्मार्टफोन, जानिए लॉन्चिंग डेट से लेकर मुख्य फीचर

ये भी पढ़ें : अपने फोन से तुरंत डिलीट करें ये 5 एंड्राएड ऐप्स, अकाउंट हो जाएगा पूरा खाली

ये भी पढ़ें : वॉट्सएप पर मैसेज को शेड्यूल कैसे करें, टाइम सेट करो, जब चाहोगे तब सेंड होगा मैसेज

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE