भूपेंद्र सिंह हुड्डा को फ्री हैंड करने का जाट लैंड में नहीं दिखा असर

0
272
Free Hand to Bhupinder Singh Hooda has no Effect in Jat Land
Free Hand to Bhupinder Singh Hooda has no Effect in Jat Land

प्रवीण दतौड़, Sampla News
प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस आला कमान की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चहते उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर फ्री हैंड देने का संकेत दे दिया। इसके चलते कांग्रेस के दिग्गज कुलदीप बिश्नोई ने हुड्डा खेमे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में अंदरूनी कलह के चलते कांगेस के बड़े चेहरे अजय माकन को निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा से कारारी हार का सामना करना पड़ा।

नगर निकाय चुनाव में अच्छा नहीं रहा प्रदर्शन

बुधवार को आए नगर निकायों नतीजों में भी कांग्रेस ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ कहा जाने वाले रोहतक लोकसभा क्षेत्र में एक बार फिर से भाजपा बढ़त बनाने में कामयाब रही। बहादुरगढ़ नगर परिषद से भाजपा की सरोज राठी तो वहीं महम नगरपालिका से भाजपा-जजपा समर्थित भारती पंवार ने विजय पताका फहराई। पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अति उत्साह में दिखने वाली आम आदमी पार्टी 46 निकायों में से महज एक पर ही सिमट कर रह गई।

अग्निवीर योजना विरोध नहीं आया काम

अग्निवीर योजना के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा,राज्यसभा सांसद दिपेंद्र सिंह हुड्डा व महम के विधायक बलराज कुंडू लगातार मुखर रहे। लेकिन महम की जनता ने भाजपा – जजपा समर्थित भारती पंवार पर विश्वास जताया तो वहीं किसान आंदोलन का गढ़ रहा बहादुरगढ़ में भी भगवा का परचम लहराने में सरोज राठी कामयाब रही। जो पूर्व मुख्यमंत्री के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है।

जनता की नब्ज टटोलने में विपक्ष नाकामयाब

विपक्ष जनता की नब्ज टटोलने में एक बार फिर कामयाब नहीं रहा। हालांकि पिछले चुनाव की अपेक्षा भाजपा को काफी नुकसान जरूर उठाना पड़ा है। भाजपा ने जजपा से गठबंधन करने बाद ४६ में से २७ निकायों पर कब्जा जमाया है। भाजपा के हिस्से 24 तो वहीं जजपा तीन पर सिमट गई। पिछली बार भाजपा ने अकेले दम पर 21 नगरपालिकाओं पर काबिज थी ,जो अब 14 ही जीत सकी। भाजपा को 7 का नुकसान उठाना पड़ा। नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भी 4 अंकों का नुकसान हुआ। इस बार भाजपा महज 10 नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव जीत सकी। पालिका चुनाव में भाजपा 14 जजपा 2 ही जीत सकी।

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE