Salman Khan की सुरक्षा में फिर सेंध, दो दिन में दो लोगों ने घर में घुसने की कोशिश की

0
177
Salman Khan
Salman Khan: सलमान की सुरक्षा में फिर सेंध, दो अज्ञात लोगों ने घर में घुसने की कोशिश की

Salman Security Breached Again, (आज समाज), मुंबई: एक बार फिर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो दिन में उनके मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित आवास में दो अज्ञात लोगोें ने घुसने की कोशिश की है। हालांकि सुरक्षा गार्डों ने आरोपियों के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए। उन्होंने दोनों लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

एक महिला ने आवास में जबरन घुसने कोशिश की

सूत्रों के मुताबिक बुधवार की रात को एक महिला ने भी सलमान के आवास में जबरन घुसने कोशिश की। मुंबई पुलिस ने आज सुबह उसे अरेस्ट कर लिया। इससे पहले मंगलवार को सलमान के घर के बाहर मौजूद सुरक्षा गार्डों को चकमा देकर एक व्यक्ति ने उनके घर में घुसने की कोशिश की।

जितेन्द्र कुमार सिंह नाम का आरोपी युवक छत्तीसगढ़ का

युवक कार की आढ़ लेकर सलमान के घर के परिसर घुस भी गया था। हालांकि, अलर्ट सुरक्षा गार्डों ने उसे इमारत के प्रवेश द्वार के पास से दबोच लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। युवक का जितेन्द्र कुमार सिंह नाम का यह युवक छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है।

ईशा छाबड़ा ने लिफ्ट के जरिये घुसने की कोशिश की

मुंबई पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात को ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने आधी रात के बाद लगभग साढ़े तीन बजे सलमान के घर में घुसने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार महिला बिल्डिंग की लिफ्ट के जरिये सीधे अभिनेता के घर तक पहुंची। वहां पर गैलेक्सी अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्डों ने उसे दबोच लिया और बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया। सुरक्षा गार्ड की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आज सुबह उसे गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: Salman Khan को मिली फिर से जान से मारने की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा गया खौफनाक मैसेज