जैन सभा का चुनाव सुबह 10 से 4 बजे तक,चौधर का फैसला आज, दोनों ने बनाई रणनीति

0
290
Election of Jain Sabha from 10 am to 4 pm
Election of Jain Sabha from 10 am to 4 pm
संजीव कौशिक, Rohtak News:
जैन सभा के चुनाव आज 21 अगस्त रविवार को जैन जाति में आयोजित किए जाएंगे। इस चुनाव में दो ग्रुप आमने-सामने बने हुए हैं। सुबह 9 बजे से चुनाव कार्यालय में पहचान पत्र वितरण का कार्य किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी इस चुनाव में 65 कॉलेजियम सदस्य बतौर मतदाता 5 पदाधिकारी और 8 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव करेंगे।

4 संस्थानों को विकास की गति पर आगे बढ़ाने

यह जानकारी सहायक चुनाव अधिकारी मनोज जैन बबली और नरेश जैन पप्पी ने दी। वहीं दीपक जैन ग्रुप की ओर से कॉलेजियम सदस्यों के साथ बैठक कर मंत्रणा और मैत्री भोज किया गया। दीपक जैन ने फिर से बैठक में अपना वादा दोहराया कि उनकी विचारधारा जैन सभा के 4 संस्थानों को विकास की गति पर आगे बढ़ाने की है।
अभी सभा के पास जैन पब्लिक स्कूल, जैन व्वायज हाई स्कूल, जैन गर्ल्स हाई स्कूल और जैन धर्मार्थ औषधालय बड़ा बाजार  शामिल हैं। अब उनकी ओर से जैन सभा में पांचवां संस्थान जैन कॉलेज बनाने का है। इस ग्रुप से प्रधान पद प्रत्याशी दीपक जैन, उप प्रधान पल्लवी जैन, महामंत्री मनोज जैन डब्बू, रविन्द्र जैन नवल कोषाध्यक्ष व विनय जैन सहसचिव पद के लिए मैदान में हैं।

चुनाव को लेकर की चर्चा: सिद्धार्थ

वहीं राजेश जैन ग्रुप के प्रधान पद  प्रत्याशी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि उनकी ओर से भी एक बैठक जैन जति में की गई। इस दौरान चुनाव को लेकर चर्चा की गई है। इस ग्रुप से प्रधान पद प्रत्याशी सिद्धार्थ जैन, उपप्रधान पद पर विनोद जैन, महामंत्री पद पर नवीन जैन नीटू, कोषाध्यक्ष पद पर विकास जैन व सहसचिव पद के लिए अतुल लोहिया मैदान में हैं।
SHARE