ट्रेनिंग पीरियड का लाभ नही देने पर रोडवेज कर्मचारियों ने जताया रोष

0
224
आज समाज डिजिटल,कुरुक्षेत्र:

रोडवेज कर्मचारी संघर्ष कमेटी से संबंधित रोडवेज कर्मचारियों की बैठक नए बस अड्डा परिसर में हुई। बैठक में कुरुक्षेत्र डिपो प्रशासन द्वारा मुख्यालय द्वारा आदेश जारी करने उपरांत भी कर्मचारियों को उनके लाभ ना देने से इंकार किए जाने पर निंदा की गई और भूख हड़ताल बारे चर्चा की गई। रोडवेज कर्मचारी संघर्ष कमेटी से राजबीर सैनी ने बताया कि आगार के सभी चालक-परिचालक तथा निरीक्षक/उप-निरीक्षक कर्मचारियों का ट्रेनिंग पीरियड उनकी सर्विस में जोड़कर उनकी नियुक्ति तिथि निर्धारित करके सभी प्रकार के लाभ देने ने देने पर 6 जुलाई को भूख हड़ताल की जानी थी लेकिन बारिश होने की वजह से भूख हड़ताल को स्थगित कर दिया है।

रोडवेज कर्मचारी 14 जुलाई को करेंगे भूख हड़ताल

डिपो के लेखाधिकारी द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए आगार के सभी कर्मचारियों को ट्रेनिंग पीरियड उनकी सर्विस में जोड़कर नियुक्ति तिथि निर्धारित करने से इंकार कर दिया गया और यह कहा गया कि किसी भी कर्मचारी का ट्रेनिंग पीरियड उनकी सर्विस में जोड़कर उनकी नियुक्ति तिथि नहीं बदली जाएगी। रोडवेज कर्मचारी संघर्ष कमेटी के सभी सदस्य 14 जुलाई को प्रात 10 बजे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे जिसकी पूरी जिम्मेवारी कुरुक्षेत्र डिपो प्रशासन तथा लेखाधिकारी कुरुक्षेत्र डिपो की होगी। बैठक के दौरान रोडवेज कर्मचारी संघर्ष कमेटी से राजबीर सैनी, प्रेम सिंह, पवन कुमार, गगनदीप सिंह ढिल्लो, राजेश गोयल, विक्की तोमर, प्रदीप कुमार तथा अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE