नगर निगम क्षेत्र में कम लम्बाई वाली सडक़ों का होगा नवीनीकरण:अभिषेक मीणा, निगमायुक्त

0
124
Roads will be renovated: Abhishek Meena
Roads will be renovated: Abhishek Meena

 इशिका ठाकुर, करनाल:

नगर निगम क्षेत्र में कम लम्बाई वाली सडक़ों का होगा नवीनीकरण, चौक-चौराहों का भी होगा सौंदर्यकरण -अभिषेक मीणा, निगमायुक्त।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि करनाल जिला में नगर निगम करनाल और 6 नगर पालिकाओं के अधीन क्षेत्र में ऐसी सडक़ों की पहचान का कार्य किया जा रहा है और इसके बाद उनका नवीनीकरण और सौंदर्यकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से निर्धारित मानदंडों के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में 10 से 15 किलोमीटर लम्बाई वाली तथा नगर पालिका क्षेत्रों में 2 से 5 किलोमीटर लम्बाई वाली सडक़ों का सौंदर्यकरण किया जाएगा।

चौको पर लगे महापुरूषों की मूर्तियों की भी मरम्मत

निगमायुक्त ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग के इन आदेशों में शहर के चौको की मरम्मत और पेंट के कार्य किए जाएंगे। जहां जरूरत होगी, चौको पर लगे महापुरूषों की मूर्तियों की भी मरम्मत करेंगे तथा स्टेनलेस स्टील की ग्रिल लगाई जाएंगी व उनकी बाउण्डरी पर ग्रेनाईट पत्थर लगाया जाएगा। विविध रंगों की एलईडी के साथ फाउंटेन भी लगाएंगे तथा सडक़ों के साथ-साथ वाल पेंटिंग की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि सडक़ों पर सोलर कैटआई लगाई जाएंगी। रोड डिवाईडरों पर फलैक्सिबल रिफलेक्टर लगाए जाने हैं। डेलीनेटर भी लगाए जाएंगे, जो रात्रि के समय वाहनो की लाईट पडऩे पर चमकते हैं। इनसे वाहन चालक को वाहन को सडक़ की सही दिशा में रखने की सहायता मिलती है। इसके साथ-साथ यूनिपोल/होवरहैड बोर्डों पर साईनेज लगाए जाएंगे। पार्किंग की मार्किंग की तर्ज पर सडक़ों पर थर्मोप्लास्टिक से पेंट करवाए जाएंगे। इसी पेंट से जेबरा क्रॉसिंग मार्किंग भी की जाएगी।

इलैक्ट्रिक वक्र्स के कार्य भी होंगे- निगमायुक्त ने बताया कि स्ट्रीट लाईट खम्बों पर लगाई गई ट्राई कलर एलईडी लाईटों की मरम्मत की जाएगी तथा सडक़ के किनारे स्टैच्यू व फाउंटेन जैसी जगहों पर बहुरंगी एलईडी फ्लड लाईट लगाई जाएंगी। एलईडी लाईटों के साथ डेकोरेटिव पोल भी लगाए जाएंगे।

उद्यानिकी केहोंगे कार्य- उन्होंने बताया कि बागवानी के तहत भी विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इसमें सडक़ किनारे खड़े जोखिम पैदा करने वाले वृक्षों की कटाई-छंटाई की जाएगी। ग्रीन बैल्ट की मेन्टेनेन्स भी करेंगे। ये सभी कार्य आगामी 31 मई तक मुकम्मल किए जाने हैं।

यह भी पढ़ें : उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने दी जिला वासियों को होली की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें :महेंद्रगढ़ में बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व

यह भी पढ़ें :होली के अवसर पर शरारती तत्वों पर रहेगी विशेष निगरानी- पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE