Homeहरियाणामहेंद्रगढ़महेंद्रगढ़ में बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व

महेंद्रगढ़ में बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
महेंद्रगढ़ में मंगलवार को होली पर्व बड़ी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने भक्त प्रहलाद की पूजा कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से महिलाओं की टोलियां मंगल गीत गाते हुए पूजा स्थल पर पहुंची। नई-नवेली दुल्हनों ने परिवार की बड़ी महिलाओं के साथ भक्त प्रहलाद के प्रतीकात्मक डंडे के चक्कर लगाए और अपने पति एवं परिवार के लिए मनोकामनाएं की।

लोगों ने गुलाल अबीर लगाकर एक-दूसरे को होली की दी बधाई

होली के चलते बाजारों में भी खूब रौनक रही तथा लोगों ने दुल्हंडी के लिए पिचकारियां तथा जमकर रंग-गुलाल खरीदे। बच्चों ने चाइनिज पिचकारियों एवं दूसरे साजोसामान की खरीददारी की। अनेक जगहों पर लोगों ने गुलाल अबीर लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। वहीं बाजारों में सुबह से शाम तक रंग गुलाल खरीदने वाले लोगों का तांता लगा रहा। होली के अवसर पर लोगों का आवागमन ज्यादा रहने की वजह से बस स्टैंड पर भी काफी भीड़ देखी गई। ज्यादा भीड़ होने की वजह से लोग प्राइवेट वाहनों का सहारा भी ले रहे थे।

महिलाओं ने परंपरागत ढंग से होली मनाई। गांवों में जहां लोगों ने एक या दो जगह ही होली की पूजा अर्चना की। वहीं शहर में जगह-जगह पर मोहल्लों के हिसाब से लोगों ने होली की पूजा की। महिलाओं ने परंपरागत गीत गाते हुए गोबर से बनाए बिड़कुले व ढाल आदि से पूजा की। शहर में अनेक जगह पर महिलाओं की टोलियों को दिनभर देखा गया। इस मौके पर घरों में विशेष रूप से पकवान भी बनाए गए।

यह भी पढ़ें : उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने दी जिला वासियों को होली की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें : संतोष कटारिया विधायक ने विकास कार्यों के लिए गांवों में बांटे 49.65 लाख रुपये के चेक…

यह भी पढ़ें :होली के त्यौहार को आपसी मतभेद छोड़ कर रंगों की तरह बनानी चाहिए अपनी और दूसरों की जिंदगी सांसद संजय भाटिया

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular