Rewari News : 5 जून को मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस

0
147
World Environment Day will be celebrated on 5 June
एक पेड़ मां के नाम अभियान-2.0 के मद्देनजर अधिकारियों की बैठक लेते डीसी अभिषेक मीणा।

(Rewari News) रेवाड़ी। पर्यावरण संरक्षण के साथ अपने संस्कारों का समावेश करने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 शुरू हो रहा है। इसके तहत जिला में अधिक से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधों की उपलब्धता वन विभाग के नर्सरियों और विभागीय स्रोत से सुनिश्चित की जाएगी। राष्अ्रव्यापी इस पुनीत अभियान में रेवाड़ी जिला के हर वर्ग की उल्लेखनीय भागीदारी रहे इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाए जाएं। यह बात डीसी अभिषेक मीणा ने कही।

डीसी मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला रेवाड़ी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन एक पेड़ मां के नाम अभियान-2.0 के तहत पौधरोपण किया जाएगा। जिला मुख्यालय सहित खंड स्तर पर पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजर एक पेड मां के नाम थीम पर पौधे लगाए जाएगें।

डीसी अभिषेक मीणा ने वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे इस अभियान के साथ आमजन को जोड़ते हुए उनकी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। डीसी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में एक पेड़ मां के नाम राष्टï्रव्यापी अभियान 2.0 के माध्यम से आमजन से अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया गया है। वहीं हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार एक पेड़ मां के नाम अभियान-2.0 के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग एवं सतर्क है।

प्रदेश सरकार एक पेड़ मां के नाम अभियान के प्रति सक्रिय है और यह अभियान लगातार चलता रहेगा

डीसी ने बताया कि सरकार की ओर से प्रदेशभर में महा पौधारोपण अभियान चलाकर सार्वजनिक चिह्निïत स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जनभागीदारी के कार्यों से ही स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण का माहौल बनता है। ऐसे में पौधारोपण कर न केवल हम पर्यावरण को बचाएंगे बल्कि वानिकीकरण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक पेड़ मां के नाम अभियान के प्रति सक्रिय है और यह अभियान लगातार चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी के बारे में भी सोचना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण में अपना दायित्व अवश्य निभाना चाहिए। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक ‘एक पेड़ मां के नाम’ से अवश्य जुड़े और पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनें। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि सभी अपनी मां के नाम से एक पेड़ अवश्य लगाएं और उनका संरक्षण करते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं।