Rewari News : विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नए राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष को दी बधाई

0
82
MLA Laxman Singh Yadav congratulated the new Governor Prof. Asim Kumar Ghosh
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष को बधाई देते हुए।

(Rewari News) रेवाड़ी। विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा के नए राज्यपाल नियुक्त होने पर राजभवन में हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विधायक ने कहा कि नवनियुक्त राज्यपाल के प्रशासनिक अनुभव का लाभ हरियाणा प्रदेश के विकास को और ऊंचाइयों तक ले जाएगा और नई दिशा देने का काम करेगा।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सोमवार को हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में नवनियुक्त राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष के शपथ लेने उपरांत उनसे मुलाकात की और शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा के राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में व राजपाल प्रो.घोष की देखरेख में हरियाणा विकसित भारत के सपने को साकार करते हुए राष्ट्र की पहचान दुनिया में कायम करेगा।

Charkhi Dadri News : कांग्रेस भाजपा एक ही हैं, इनेलो केवल किसान नौजवान के हितों की रक्षा करने में सक्षम