कन्याभ्रूण हत्या रोकने का संकल्प सभी को लेना चाहिए : मंजू कौशिक Resolve To Stop Female Feticide

0
332
Resolve To Stop Female Feticide
Resolve To Stop Female Feticide

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
Resolve To Stop Female Feticide : समाज के प्रत्येक वर्ग को गर्भ में कन्याभ्रूण हत्या नहीं किए जाने का संकल्प लेना चाहिए। जिस राष्ट्र में कन्या का सम्मान होता है वह राष्ट्र सदैव उन्नति की ओर अग्रसर होता है। यह बात गांव सीगड़ा में दादा राजसिंह के यहां जन्मी उनकी प्रपोत्री के जन्म को पर्व के रूप में मनाने पर परिवार के लोगों को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय युवा सम्मान से सम्मानित जिला बाल कन्याण समिति की पूर्व चेयरपर्सन मंजू कौशिक ने कही।

Read Also: सत्संग ओर प्रवचन से मन होता है पवित्र, खरादीया मोहल्ला में चल रहे सत्संग में पहुंचे विधायक, लीला राम: MLA, Leela Ram Reached The Satsang

राज्य में कन्या जन्म पर कुआं पूजन कराने की प्रथा की शुरुआत करी मंजू कौशिक ने ही (Resolve To Stop Female Feticide)

मालूम हो कि गांव सीगड़ा में संतोष पत्नी रवि ने बीती 5 मार्च को एक कन्या को जन्म दिया था। कन्या के जन्म पर उसके दादा राजसिंह व दादी शारदा ने लड़के के जन्म की भांति खुशियां मनाने का फैसला लिया था। (Latest Mahendragarh News) इतना ही नहीं नहिलाल पक्ष से भी लड़के के जन्म की तरह छुछक देकर संदेश दिया गया कि लड़का व लड़की में कोई अंतर नहीं है। विदित हो कि राज्य में कन्या जन्म पर कुआं पूजन कराने की प्रथा की शुरुआत मंजू कौशिक ने ही की थी।

इस अवसर पर ये सभी ने नई पहल के लिए दी शुभकामनाएं (Resolve To Stop Female Feticide)

इस अवसर पर मनीषा सैनी नारनौल, बलराज, अशोक आनवास, सुबेसिंह मालड़ा, अनिल प्रागपूरा, चाचा मोनू, बुआ सोनू सहित अनेक गणमान्य लोगों ने नवजात कन्या को आशीर्वाद देकर परिवार को नई पहल के लिए शुभकामनाएं दी।

Read Also: शाह सतनाम जी राम ए खुशबू आश्रम कैथल में आयोजित हुई ब्लॉक कैथल की नाम चर्चा Name Discussion Of Block Kaithal In Ram E Khushboo Ashram

Read Also: अमन भल्ला ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट कोटली में छात्र मिलन समारोह आयोजित: Aman Bhalla Group Of Institute

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE