Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस इस बार नारी शक्ति को समर्पित

0
63
Republic Day 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ।

Aaj Samaj (आज समाज), Republic Day 2024, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस बार देश की राजधानी दिल्ली में होने वाला गणतंत्र दिवस परेड दो कारणों से विशेष है। पहला यह कि इस दफा गणतंत्र दिवस देश की नारी शक्ति को समर्पित है और दूसरी इसकी खासियत यह है कि इस बार 75वां गणतंत्र दिवस है। बुधवार को एनसीसी कैडेट्स के एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रधानमंत्री ने ये बातें कहीं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कैडेट्स से कहा कि आपकी जेनरेशन को ‘जेन जी’ कहा जाता है, लेकिन मैं आपको अमृत पीढ़ी कहूंगा। आप देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। बता दें कि जेन जी 1995 से 2009 के बीच पैदा हुए लोगों को कहा जाता है।

  • पीएम ने एनसीसी कैडेट्स के कार्यक्रम में की शिरकत
  • दो कारणों से विशेष है गणतंत्र दिवस परेड : प्रधानमंत्री

बीते कल राष्ट्रीय बालिका दिवस भी  था और इस मौके पर पीएम ने बेटियों की तारीफ की। उन्होंने कहा, बेटियों में समाज और देश को बेहतर बनाने की क्षमता होती है। इतिहास के अलग-अलग दौर में भारत की बेटियों ने अपने फौलादी इरादों और समर्पण की भावना से कई बड़े परिवर्तनों की नींव रखी है। बता दें कि एनसीसी कैडेट्स का एक महीने का गणतंत्र दिवस कैंप चल रहा है।

एनएसीसी कैंप में 907 लड़कियां शामिल

20 जनवरी को कैडेट्स के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा- एनसीसी युवाओं में न केवल राष्ट्रीयता, बल्कि राष्ट्रीय गौरव की भावना भी जगाता है। राष्ट्रीय गौरव मानव हृदय की सबसे मजबूत भावना है। गणतंत्र दिवस परेड के लिए 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 2274 कैडेट एक महीने तक चलने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर (एसीसी) गणतंत्र दिवस कैंप 2024 में भाग ले रहे हैं। इनमें 907 लड़कियां है।

जननायक कर्पूरी ठाकुर के बारे में पढ़ें युवा

प्रधानमंत्री ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भी याद किया। उन्होंने कहा, इसी मंगलवार को देश ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का बड़ा निर्णय लिया है। मोदी ने बताया कि युवाओं को उनके बारे में पढ़ना चाहिए। कर्पूरी ठाकुर हमेशा अपनी सादगी के लिए जाने जाते रहे हैं। उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। पीएम ने बताया कि आज भी उनकी ईमानदारी की मिसाल दी जाती है।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE