Aaj Ka Mausam 24 January: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड बरकरार, कुछ राज्यों में सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी

0
38
Aaj Ka Mausam 24 January
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड बरकरार, कुछ राज्यों में सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी

Aaj Samaj (आज समाज), Aaj Ka Mausam 24 January, नई दिल्ली: दक्षिण के राज्यों को छोड़कर उत्तर भारत  सहित देश के अन्य कई हिस्सों में आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ सुबह-शाम कोहरे का पड़ना जारी है। पिछले कल हरियाणा-पंजाब व आसपास के राज्यों में थोड़ी देर मौसम साफ रहने के बाद आज अलसुबह से फिर घना कोहरा अबतक आफत बना है। सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन लगातार बनी हुई है। दक्षिण भारत के राज्यों में फिलहाल उतनी ठंड नहीं पड़ रह जितनी उत्तर भारत के राज्यों में है।

  • हिमाचल व उत्तराखंड में ग्राउंड फ्रोस्ट कंडीशन की संभावना

इन राज्यों में आज कोल्ड वेव व सीवियर कोल्ड का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में आने वाले दिनों में सर्दी का असर बना रहेगा।देश की राजधानी दिल्ली, बिहार व मध्य प्रदेश में  कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। इनमें से हिमाचल व उत्तराखंड में ग्राउंड फ्रोस्ट कंडीशन की संभावना है। इसका मतलब इन राज्यों में बर्फ की परत देखने को मिल सकती है। वहीं हरियाणा-पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में आज कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में तापमान 1.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

पंजाब के अमृतसर में विजिबिलिटी जीरो

पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, एमपी, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा व पूर्वोत्तर के 4 राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रही। पंजाब के अमृतसर में विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई। वहीं, यूपी के वाराणसी और प्रयागराज में विजिबिलिटी 25 मीटर और एमपी के ग्वालियर में 50 मीटर दर्ज की गई।बिहार की राजधानी पटना में प्रचंड ठंड को देखते हुए आठवीं तक 25 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पहले यहां स्कूलों में 23 जनवरी तक छुट्टी की गई थी। कम विजिबिलिटी के चलते दिल्ली में कई ट्रेनें और फ्लाइट्स प्रभावित हुईं।

दक्षिण भारत के इन राज्यों में आज बारिश

दक्षिण भारत के राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आज बरसात हो सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के भी कुछ हिस्सों में भी आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE