Sawan Rudrabhishek: श्रृंगी से किया गया रुद्राभिषेक शुभ क्यों है? जानें क्या बिना इसके भी हो सकता है

0
126
Sawan Rudrabhishek: शिव को जलधरा अत्यंत प्रिय है। श्रृंगी से शिवलिंग तक जो जल की धारा पहुंचती है, वो बहुत ही शुद्ध होती है।
Sawan Rudrabhishek: शिव को जलधरा अत्यंत प्रिय है। श्रृंगी से शिवलिंग तक जो जल की धारा पहुंचती है, वो बहुत ही शुद्ध होती है।

भगवान शिव की पूजा और भक्ति को समर्पित है सावन माह
Sawan Rudrabhishek, (आज समाज), नई दिल्ली: सावन का महीना चल रहा है। ये माह भगवान शिव की पूजा और भक्ति को समर्पित है। इस माह में शिव पूजन बहुत ही फलदायी माना जाता है। सावन मेंं रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। यही कारण है कि लोग घरों में सावन के दौरान रुद्राभिषेक आयोजित करके भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। इससे घर में भी सकारात्मक ऊर्जा आती है।

रुद्राभिषेक के दौरान विशेष मंत्रों के उच्चारण के साथ शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद और अन्य पवित्र चीजों से अभिषेक किया जाता है। रुद्राभिषेक के समय एक खास पात्र का उपायोग होता है। इसको श्रृंगी कहा जाता है। श्रृंगी से रुद्राभिषेक करना बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि बिना इसके रुद्राभिषेक पूर्ण नहीं होता है, तो आइए जानते हैं कि श्रृंगी से किया गया रुद्राभिषेक शुभ क्यों माना जाता है?

चांदी, तांबे या पीतल जैसी धातुओं से बनाया जाता

श्रृंगी पूजा में इस्तेमाल होने वाला एक विशेष प्रकार का पात्र है। ये गाय या किसी अन्य पशु के सींग के आकार का होता है। ये आमतौर पर चांदी, तांबे या पीतल जैसी धातुओं से बनाया जाता है। पूरे रुद्राभिषेक के दौरान इसी श्रृंगी से शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है। शृंगी से होकर गुजरने वाली जलधारा भगवान शिव को ठंडक प्रदान करती है। इससे भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

श्रृंगी से रुद्राभिषेक होता है बहुत शुभ

पुराणों के अनुसार, भगवान शिव को जलधरा अत्यंत प्रिय है। श्रृंगी से निकलकर शिवलिंग तक जो जल की धारा पहुंचती है, वो बहुत ही शुद्ध मानी जाती है। श्रृंगी से रुद्राभिषेक करने में इस जलधारा में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होती और लगातार जल शिवलिंग तक जाता है। इसका सीधा प्रभाव शिव जी के माथे पर होता है। यही कारण है कि श्रृंगी से शिव जी का रुदाभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

पौराणिक कथाओं और शिवमहापुराण के अनुसार, श्रृंगी भगवान शिव को उनके परम भक्त नंदी ने उपहार स्वरुप दी थी। महादेव ने इसको अपने अभिषेक लिए पात्र के रूप स्वीकार किया था। तभी से श्रृंगी से महादेव का रुद्राभिषेक करने की पंरपरा चली आ रही है।

बिना इसके भी हो सकता है रुद्राभिषेक

रुद्राभिषेक के समय अगर श्रृंगी न मिल पाए तो किसी अन्य पात्र जैसे तांबे के लोटे से भी जल चढ़ाया जा सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान जरूर रखें कि शिवलिंग पर जलधारा टूटनी नहीं चाहिए।

ये भी पढ़ें: सावन में ये 5 पवित्र व्रत रखने से दूर होंगे दुख-दर्द, मिलेगी सुख-समृद्धि

  • TAGS
  • [post_tags]