Adhik Maas: अधिकमास में क्यों दान किए जाते हैं 33 मालपुए?

0
162
Adhik Maas: अधिकमास में क्यों दान किए जाते हैं 33 मालपुए?
Adhik Maas: अधिकमास में क्यों दान किए जाते हैं 33 मालपुए?

जानें इस संख्या का धार्मिक रहस्य
Adhik Maas, (आज समाज), नई दिल्ली: अधिकमास बहुत ही पवित्र माह है। ये माह 17 मई से शुरू हुआ है और 15 जून तक रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, अधिकमास हर तीसरे साल आता है। ये माह जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित किया गया है। हिंदू पंचांग सूर्य और चंद्रमा की गति पर आधारित है।

एक सौर वर्ष में 365 तो चंद्र वर्ष में करीब 354 दिनों होते हैं। हर साल सौर और चंद्र वर्ष में 11 दिनों का अंतर रहता है। तीन साल में जब ये अंतर 33 दिनों का हो जाता है, तो इसको पाटने के लिए अधिकमास लगता है।

ाांगलिक काम होते हैं वर्जित

इस मास को मलमास और पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। इस मास में शादी-विवाह समेत तमाम शुभ और मांगलिक काम वर्जित होते हैं। ये समय जप, तप पूजा-पाठ और अध्यात्मिक साधना का होता है। माना जाता है कि इस माह में किया गया पूजा-पाठ, जप, तप और दान सामान्य दिनों की तुलना में अधिक फल देता है। शास्त्रों के अनुसार, इस विशेष माह में 33 मालपुओं का दान अत्यंत शुभ होता है। आइए जानते हैं कि अधिकमास में 33 मालपुए क्यों दान किए जाते हैं। इस संख्या का धार्मिक रहस्य क्या है?

पद्म पुराण के अनुसार

पद्म पुराण में बताया गया है कि अधिकमास में 33 मालपुए दान करना बहुत शुभ होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जगपालक श्रीहरि विष्णु को मालपुए बहुत प्रिय हैं। यही वजह है कि अधिकमास में भगवान विष्णु को सबसे पहले इस मिठाई का भोग अर्पित किया जाता है। फिर इन मालपुओं को दान में दे दिया जाता है। 33 की इस संख्या का धार्मिक रहस्य है।

33 संख्या का धार्मिक रहस्य

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 33 मालपुओं का संबंध 33 कोटि देवताओं से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि इस दान से 33 कोटि देवता तृप्त होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। साथ ही इससे पितरों की कृपा भी प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। भगवान विष्णु को 33 मालपुए अर्पित करने के बाद इसको कांसे के पात्र में गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें। मालपुओं का दान करने से घर की दरिद्रता दूर होती है।

  • TAGS
  • [post_tags]