Ravivar Puja: रविवार को कौन सा प्रसाद बांटना चाहिए, जिससे गृह क्लेश हो दूर?

0
199
Ravivar Puja: रविवार को कौन सा प्रसाद बांटना चाहिए, जिससे गृह क्लेश हो दूर?

भगवान सूर्य को समर्पित है रविवार का दिन
Ravivar Puja, (आज समाज), नई दिल्ली: सनातन धर्म में हर देवी-देवता को कोई न कोई दिन समर्पित किया गया है। रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित किया गया है। इस दिन विधि-विधान से भगवान सूर्य का पूजन किया जाता है। साथ ही व्रत किया जाता है। हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार, रविवार के दिन पूजन और व्रत करने से भगवाान सूर्य अति प्रसन्न होते हैं। इस दिन पूजन और व्रत करने वालों को भगवान आरोग्यता और सफलता का आशीर्वाद देते हैं।

रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता और करियर और नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलती है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि रविवार को सूर्य पूजा के बाद कौन सा प्रसाद बांटना चाहिए, जिससे गृह क्लेश दूर हो जाता है, तो आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

सूर्य देव की पूजा विधि

  • रविवार को भगवान सूर्य की कृपा पाने के लिए सुबह स्नान करें।
  • इसके बाद भगवान सूर्य नारायण को धूप, अक्षत, दूध, लाल फूल और जल अर्पित करें।
  • फिर पूजा स्थल पर लाल चटाई या कोई भी लाल वस्त्र बिछाकर बैठें। भगवान सूर्य की पूजा आरंभ करें।
  • पूजा में सूर्य देव को लाल चंदन अर्पित करें
    इसके बाद सूर्य देव के बीज मंत्र की पांच माला का जाप करें।
  • उसके बाद रविवार व्रत की कथा और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
  • अंत में आप जहां खड़े हैं उस स्थान की परिक्रमा करें।

रविवार को कौन सा प्रसाद बांटे?

रविवार को सूर्य देव की पूजा के लिए गुड़, गेहूं, लाल फूल, या गुड़ से बनी मिठाई का प्रसाद बांटना सबसे शुभ रहता है। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही गृह क्लेश भी दूर हो जाता है।

  • TAGS
  • [post_tags]