जानिए किस्मत से जुड़ी खास बातें
Mount Of Jupiter, (आज समाज), नई दिल्ली: हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं के साथ-साथ पर्वतों का भी विशेष महत्व बताया गया है। इन्हीं पर्वतों में से एक है गुरु पर्वत, जिसे जीवन में ज्ञान, सम्मान, पद और भाग्य से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति का गुरु पर्वत मजबूत हो तो उसे समाज में प्रतिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और सफलता आसानी से प्राप्त होती है। आइए जानते हैं गुरु पर्वत का स्थान, महत्व और इससे जुड़ी खास बातें।
कहां होता है गुरु पर्वत?
हथेली में तर्जनी उंगली (पहली उंगली) के नीचे जो उभरा हुआ भाग होता है, उसे गुरु पर्वत कहा जाता है। यह स्थान ज्योतिष के गुरु ग्रह यानी बृहस्पति का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को ज्ञान, धर्म, नैतिकता और समृद्धि का कारक ग्रह माना गया है, इसलिए गुरु पर्वत भी इन्हीं गुणों का प्रतिनिधित्व करता है।
गुरु पर्वत मजबूत होने के संकेत
यदि किसी व्यक्ति का गुरु पर्वत उभरा हुआ, साफ और बिना कटे-फटे निशानों के हो, तो यह बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति में ये गुण पाए जाते हैं।
नेतृत्व क्षमता प्रबल होती है, धर्म और आध्यात्म में रुचि, समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा, उच्च पद प्राप्त करने की संभावना, न्यायप्रिय और सिद्धांतवादी स्वभाव, ऐसे लोग अक्सर प्रशासन, शिक्षा, राजनीति या धार्मिक क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं।
कमजोर या दोषयुक्त गुरु पर्वत का संकेत
यदि गुरु पर्वत दबा हुआ, कटा-फटा या उस पर जाल जैसा निशान हो, तो इसे शुभ नहीं माना जाता। इसके संकेत हो सकते हैं।
आत्मविश्वास की कमी, निर्णय लेने में असमर्थता, मान-सम्मान में कमी, गलत संगति का प्रभाव, गुरुजनों से मतभेद।
कैसे मजबूत करें गुरु पर्वत?
- गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें।
- पीली दाल या हल्दी का दान करें।
- गुरुजनों और बड़ों का सम्मान करें।
- केले के पेड़ की पूजा करें।
- जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता करें।
- मान्यता है कि इन उपायों से गुरु ग्रह का प्रभाव सकारात्मक होता है।
ये भी पढ़ें: हथेली में कहां होती है शनि रेखा, जानें ये जीवन में कैसा देती है परिणाम?


