Shukra Stotram: बिजनेस और करियर में सफलता दिलाता है शुक्र, इस स्त्रोत का करें पाठ

0
158
Shukra Stotram: बिजनेस और करियर में सफलता दिलाता है शुक्र, इस स्त्रोत का करें पाठ
Shukra Stotram: बिजनेस और करियर में सफलता दिलाता है शुक्र, इस स्त्रोत का करें पाठ

विधि पूर्वक पूजा और व्रत करने से इंसान को सुख-शांति होती है प्राप्त
Shukra Stotram, (आज समाज), नई दिल्ली: सनातन धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह को समर्पित किया गया है। शुक्रवार का दिन धन और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। शुक्रवार को विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि पूर्वक पूजा और व्रत करने से इंसान को सुख-शांति प्राप्त होती है।

कुंडली में शुक्र होगा मजबूत

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी के साथ-साथ शुक्र ग्रह को भी समर्पित किया गया है। इस दिन शुक्र ग्रह की भी पूजा-अर्चना की जाती है। शुक्र ग्रह को सुख, प्रेम, धन, आकर्षण और विवाह का कारक माना जाता है। कुंडली में अगर शुक्र कमजोर है, तो उसे मजबूत करने के लिए इस दिन पूजा के समय शुक्र स्त्रोत का पाठ किया जाता है। मजबूत शुक्र बिजनेस और करियर में सफलता दिलाता है। साथ ही धन और समृद्धि प्रदान करता है, तो चलिए पढ़ते हैं शुक्र स्त्रोत।

शुक्र स्त्रोत

नमस्ते भार्गव श्रेष्ठ देव दानव पूजित।
वृष्टिरोधप्रकर्त्रे च वृष्टिकर्त्रे नमो नम:।।

देवयानीपितस्तुभ्यं वेदवेदांगपारग:।
परेण तपसा शुद्ध शंकरो लोकशंकर:।।

प्राप्तो विद्यां जीवनाख्यां तस्मै शुक्रात्मने नम:।
नमस्तस्मै भगवते भृगुपुत्राय वेधसे।।

तारामण्डलमध्यस्थ स्वभासा भसिताम्बर:।
यस्योदये जगत्सर्वं मंगलार्हं भवेदिह।।

अस्तं याते ह्यरिष्टं स्यात्तस्मै मंगलरूपिणे।
त्रिपुरावासिनो दैत्यान शिवबाणप्रपीडितान।।

विद्यया जीवयच्छुक्रो नमस्ते भृगुनन्दन।
ययातिगुरवे तुभ्यं नमस्ते कविनन्दन।

बलिराज्यप्रदो जीवस्तस्मै जीवात्मने नम:।
भार्गवाय नमस्तुभ्यं पूर्वं गीर्वाणवन्दितम ।।

जीवपुत्राय यो विद्यां प्रादात्तस्मै नमोनम:।
नम: शुक्राय काव्याय भृगुपुत्राय धीमहि ।।

नम: कारणरूपाय नमस्ते कारणात्मने।
स्तवराजमिदं पुण्य़ं भार्गवस्य महात्मन:।।

य: पठेच्छुणुयाद वापि लभते वांछित फलम।
पुत्रकामो लभेत्पुत्रान श्रीकामो लभते श्रियम।।

राज्यकामो लभेद्राज्यं स्त्रीकाम: स्त्रियमुत्तमाम।
भृगुवारे प्रयत्नेन पठितव्यं सामहितै:।।

अन्यवारे तु होरायां पूजयेद भृगुनन्दनम।
रोगार्तो मुच्यते रोगाद भयार्तो मुच्यते भयात।।

यद्यत्प्रार्थयते वस्तु तत्तत्प्राप्नोति सर्वदा।
प्रात: काले प्रकर्तव्या भृगुपूजा प्रयत्नत:।।

सर्वपापविनिर्मुक्त: प्राप्नुयाच्छिवसन्निधि:।।

  • TAGS
  • [post_tags]