1 मई को मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा
Buddha Purnima, (आज समाज), नई दिल्ली: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत विशेष और पावन माना गया है। वैशाख माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को बुद्ध और वैशाख पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु के नौवें अवतार भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। शास्त्रों में पूर्णिमा का दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ के लिए बहुत पुण्यकारी माना गया है। ये तिथि पितृ देव को भी समर्पित की गई है।
यही वजह है इस तिथि पर पूर्वजों के निमित्ति श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान और दान इत्यादि अनुष्ठान किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर पूर्वजों के निमित्ति इन कार्यों को करने से पितृ देव प्रसन्न होते हैं। वहीं इन सभी कामों को न करने से पितृ दोष लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पितृ दोष शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तीनों प्रकार के परेशान करता है। अगर आप भी पितृ दोष से पीड़त हैं, तो बुद्ध पूर्णिमा पर पितृ दोष दूर करने से ये खास उपाय अवश्य करें।
कब है बुद्ध पूर्णिमा?
पंचांग के अनुसार, वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि 30 अप्रैल को रात 09 बजकर 13 मिनट पर शुरू हो रही है। पूर्णिमा तिथि का समापन 01 मई, रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान 01 मई 2026, शुक्रवार किया जाएगा।
बुद्ध पूर्णिमा पर पितृ दोष से मुक्ति पाने के उपाय
- तर्पण करें: बुद्ध पूर्णिमा के दिन पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण करें. जल में दूध, सफेद फूल और काले तिल मिलाकर तर्पण करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है।
- पीपल की पूजा: बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाने, उसकी 7 बार परिक्रमा करने और इस दिन एक दीये में सरसों का तेल व काले तिल डालकर पीपल के नीचे रखने से कुंडली का पितृ दोष दूर हो जाता है।
- दक्षिण दिशा में दिया जलाएं: बुद्ध पूर्णिमा पर शाम के वक्त घर की दक्षिण दिशा में सरसों या तिल के तेल का दीया जलाएं। साथ ही पितृ देव से अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगे।
- दान और मंत्र जाप करें: बुद्ध पूर्णिमा पर काले वस्त्र, काले तिल और काली उड़द का दान करें। इसके अलावा इस दिन कौए, गाय और कुत्तों को भी भोजन कराएं। ऐसा करने से भी पितृ दोष जल्द ही दूर हो जाता है। इस दिन ॐ पितृभ्य: नम: या ॐ श्री सर्व पितृ देवताभ्यो नमो नम: का जाप करना भी बड़ा लाभकारी है।
ये भी पढ़ें: घर में है शंख तो भूलकर भी न करें ये गलतियां


