Tulsi Plant Benefits: सावन में तुलसी लगाने से दूरी होती है घर की नकारात्मकता

0
169
Tulsi Plant Benefits: सावन में तुलसी पूजन से धन-लाभ होता है, पर शिव पूजा में तुलसी दल का प्रयोग न करें।
Tulsi Plant Benefits: सावन में तुलसी पूजन से धन-लाभ होता है, पर शिव पूजा में तुलसी दल का प्रयोग न करें।

घर में सुख-समृद्धि आती है
Tulsi Plant Benefits, (आज समाज), नई दिल्ली: सावन का महीना सनातन धर्म शास्त्रों में बहुत ही पवित्र माना गया है। ये महीना देवों के देव महादेव को समर्पित किया गया है। हिंदी पंचांग के अनुसार, सावन माह पांचवां महीना माना जाता है। इस माह में भगवान शिव संसार का कार्यभार देखते हैं। इस दौरान शिव पूजन और जलाभिषेक विशेष फलदायी माना गया है।

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का माह 30 जुलााई से प्रारंभ हो रहा है, जिसका 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन समापन होगा। सावन माह हरियाली का महीना होता है। इस माह में प्रकृति हरियाली की चादर ओढ़ रही होती है, इसलिए इन दिनों घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

घर में तुलसी का पौधा लगाने के नियम

  • तुलसी का पौधा हमेशा घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं। इन दोनों दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है।
  • तुलसी के पौधे को भूलकर भी न टांगे। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है और बनते काम बिगड़ते हैं।
  • तुलसी के पौधे को चौकोर आकार का गमले में लगाएं। इस तरह के गमले में तुलसी लगाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
  • सावन में नमी के कारण मिट्टी में जल-भराव हो जाता है, जिससे जड़ों के सड़ जाने का खतरा बढ़ जाता है। अत: तुलसी के गमले में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें।
  • सावन माह में तुलसी के पौधे की पूजा करना अधिक पुण्यदायी माना गया है। इस माह में तुलसी पूजन से घर में धन का आगमन होता है, जिससे सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • TAGS
  • [post_tags]