
नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद से ही पीके के बांकीपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा थी।
Bankipur By-Election, (आज समाज), पटना: बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जन सुराज पार्टी ने पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर सीट से पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने यह जानकारी दी।
वहीं, प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं पार्टी कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता और बिहार की जनता को आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इतनी बड़ी जिम्मेदारी मेरे कंधे पर रखी है। बांकीपुर में चुनाव लड़ने की जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसे मैं पूरी तरह से निभाऊंगा। प्रशांत किशोर ने कहा, बांकीपुर से अगर जीत मिलती है तो उससे पार्टी का मनोबल काफी बढ़ेगा और पार्टी आगे बढ़ेगी।
मैं बेहतर हूं या खराब, यह जनता को तय करना है
प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि, वह पिछले दरवाजे से मुख्यमंत्री बने हैं। वह एक सिलेक्टेड मुख्यमंत्री है। उनका भी चाल चरित्र और चेहरा जल्द ही सामने आ जाएगा। मैं बेहतर हूं या खराब हूं, यह तय जनता को करना है।
बिहार को एक नया विकल्प देने का चुनाव
बांकीपुर की जनता से मैं अपील करता हूं कि आप केवल एक ईमानदार और अच्छे प्रत्याशी को अपना नेता चुनें। इस सीट से बिहार की सरकार नहीं बदलेगी। बल्कि बिहार की राजनीति बदलेगी। यह बिहार को एक नया विकल्प देने का चुनाव। बांकीपुर के चार लाख मतदाताओं से मैं समर्थन मांग रहा हूं।
ये भी पढ़ें: खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक होने से पहले क्यों हजारों कब्रें तैयार कर रहा ईरान?

