Sawan Shaniwar Upay: गृह क्लेश से मुक्ति के लिए सावन में शनिवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं ये तीन चीजें

0
110
Sawan Shaniwar Upay: कहते हैं कि सावन शनिवार को भगवान शिव की आराधना करने से वह प्रसन्न होते हैं।
Sawan Shaniwar Upay: कहते हैं कि सावन शनिवार को भगवान शिव की आराधना करने से वह प्रसन्न होते हैं।

शनि दोष, तनाव, रोग और कर्ज जैसी समस्याएं होगी हैं कम
Sawan Shaniwar Upay, (आज समाज), नई दिल्ली: सावन माह चल रहा है। इस माह में भगवान शिव और देवी पार्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती हैं। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव पूरी सृष्टि की कमान संभालते हैं। यही नहीं वह पृथ्वी पर आकर भक्तों पर विशेष कृपा भी बरसाते हैं। इसलिए इस माह शिवालयों में भव्य तरीके से जलाभिषेक और उनकी प्रिय चीजों से रुद्राभिषेक किया जाता है। इस दौरान सोमवार के अलावा शनिवार का भी खास महत्व है।

कहते हैं कि सावन शनिवार को भगवान शिव की आराधना करने से वह प्रसन्न होते हैं। इस दौरान शिवलिंग पर कुछ चीजों को अर्पित करना और भी कल्याणकारी माना गया है। इसके प्रभाव से शनि महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। साथ ही शनि दोष, तनाव, रोग और कर्ज जैसी समस्याएं भी कम होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन के पहले शनिवार को शिवलिंग पर क्या अर्पित करना चाहिए।

सावन में शनिवार को करें ये तीन आसान उपाय

  • शनिवार के दिन शिवलिंग पर सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। यह उपाय आपका भाग्योदय कर सकता है। साथ ही सेहत में चल रही परेशानियां भी दूर कर सकता है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के पहले शनिवार को शिवलिंग पर काले तिल और जल से अभिषेक करें। इससे तनाव, रोग और शनि दोष से छुटकारा मिल सकता है।
  • सावन में शनिवार को आप शिवलिंग पर शमी पत्र अर्पित करें। इससे करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

इन मंत्रों का करें जाप

  • ॐ शनैश्चराय विदमहे छायापुत्राय धीमहि।
  • ॐ प्रां प्रीं प्रों स: शनैश्चराय नम:।।
  • ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम।
    छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम।।
  • सुर्यपुत्रो दीर्घदेहो विशालाक्ष: शिवप्रिय:।
    दीर्घचार: प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनि:।।
    तन्नो मंद: प्रचोदयात।।

ये भी पढ़ें: जानें, बेलपत्र की उत्पत्ति कैसे हुई, महादेव को क्यों प्रिय है यह वृक्ष?

  • TAGS
  • [post_tags]