Guru Purnima Deepak Upay: गुरु पूर्णिमा के दिन घर के इन स्थानों पर जलाएं घी का दीपक, माता लक्ष्मी की बनी रहेगी सदैव कृपा

0
128
Guru Purnima Deepak Upay: अगर आप भी गुरु पूर्णिमा के दिन बताए स्थानों पर घी का दीपक प्रज्वलित करते हैं तो इसके पूर्ण लाभ मिलते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
Guru Purnima Deepak Upay: अगर आप भी गुरु पूर्णिमा के दिन बताए स्थानों पर घी का दीपक प्रज्वलित करते हैं तो इसके पूर्ण लाभ मिलते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

घर में सदैव खुशहाली बनी रहेगी
Guru Purnima Deepak Upay, (आज समाज), नई दिल्ली: हिंदू धर्म में किसी भी पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है और पूरे साल में 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं। इन सभी तिथियों में से महत्वपूर्ण मानी जाती है आषाढ़ माह की पूर्णिमा। इसे गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

यही नहीं मान्यता है कि इस दिन यदि कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं तो घर में सदैव खुशहाली बनी रहे। इन्हीं उपायों में से एक है घर के अलग-अलग स्थानों पर घी के दीये जलाना। इस साल गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से युक्त होता है इसलिए किसी भी उपाय का पूर्ण फल मिलता है। आइए यहां जानें आषाढ़ पूर्णिमा के दिन किन स्थानों पर घी का दीपक जलाना शुभ हो सकता है।

घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं

अगर आप गुरु पूर्णिमा के दिन पूजा के साथ घर के मंदिर में गाय के घी का दीपक जलाती हैं तो यह विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। इस दिन आपको घी का दीपक प्रज्वलित करके ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे आपको पूजा का पूर्ण फल मिलता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

तुलसी के पौधे का पास जलाएं घी का दीपक

किसी भी पूर्णिमा तिथि पर तुलसी की पूजा करने से विशेष फल मिलते हैं। यदि आप गुरु पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएंगे तो इस उपाय से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूर्ण कृपा बनी रहेगी।

घर के मुख्य द्वार पर जलाएं घी का दीपक

गुरु पूर्णिमा के दिन यदि आप घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएंगे तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है। मुख्य द्वार से ही किसी भी तरह की ऊर्जा भीतर आती है और इस स्थान पर रखा हुआ घी का दीपक आपके लिए पूर्ण रूप से फलदायी होता है। ऐसा करने से आपके घर में माता लक्ष्मी प्रवेश करती हैं।

भगवान विष्णु के सामने जलाएं घी का दीपक

मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा की तिथि विष्णुजी और माता लक्ष्मी को समर्पित होती है। ऐसे में अगर आप इस दिन पूजा के दौरान भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं, तो इससे जीवन के दुखों से निजात मिल सकती है। साथ ही, भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। माना जाता है कि गुरु पूर्णिमा पर घी का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक

गुरु पूर्णिमा के दिन आप एक घी का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे भी जला सकते हैं। ऐसा करने से जीवन से धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है और परिवार के सदस्यों के जीवन में सकारात्मकता आती है। अगर गुरु पूर्णिमा के दिन इस उपाय को करते हैं, तो जीवन में आने वाली बाधाओं से भी आपको मुक्ति मिल सकती है और बिगड़े काम बनने लगते हैं।

घर की रसोई में जलाएं घी का दीपक

अगर आप गुरु पूर्णिमा के दिन घर की रसोई में भी घी का दीपक जलाएंगे तो यह आपके लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। रसोई में अन्नपूर्णा माता का वास होता है और गुरु पूर्णिमा के दिन रसोई में घी का दीपक जलाने से अन्न-धन की कभी भी कमी नहीं होती है।

ये भी पढ़ें: कल 3 दुर्लभ योगों में मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा

  • TAGS
  • [post_tags]