Hariyali Teej Vrat Upay: हरियाली तीज के व्रत में हो गई ये गलती? तुरंत करें ये उपाय, शिव-पार्वती करेंगे क्षमा

0
87

Hariyali Teej Upay: सावन के महीने में आने वाली हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए व्रत रखती हैं. भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के साथ सोलह श्रृंगार करने की भी परंपरा है. हालांकि, कई बार व्रत या पूजा के दौरान अनजाने में कोई गलती हो जाती है. ऐसे में मन में ये चिंता होने लगती है कि कहीं व्रत का फल अधूरा न रह जाए. लेकिन ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है.

भगवान शिव और माता पार्वती से मांगें क्षमा

अगर हरियाली तीज की पूजा के दौरान कोई नियम छूट जाए या पूजा में गलती हो जाए, तो सबसे पहले भगवान शिव और माता पार्वती के सामने हाथ जोड़कर क्षमा मांगें. इसके लिए क्षमा मंत्र का पाठ कर सकती हैं-

आवाहनं न जानामि न जानामि विसर्जनम्।
पूजां चैव न जानामि क्षम्यतां परमेश्वरः॥

अपराधशतानि क्रियन्तेऽहर्निशं मया।
दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वरि॥

इसका मतलब है कि हे प्रभु, मुझे पूजा की सभी विधियां ठीक से नहीं आतीं. पूजा के दौरान जाने-अनजाने हुई मेरी सभी गलतियों को क्षमा करें. हे माता, मुझसे दिन-रात कई भूलें होती हैं, इसलिए मुझे अपना भक्त मानकर मेरी गलतियों को क्षमा करें.

व्रत टूट जाए तो दोबारा लें संकल्प

अगर किसी वजह से व्रत बीच में टूट जाए तो परेशान होने के बजाय स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनें. इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती के सामने बैठकर अपनी भूल के लिए क्षमा मांगें और श्रद्धापूर्वक व्रत का संकल्प दोबारा ले सकती हैं.

सोलह श्रृंगार छूट जाए तो करें ये काम

अगर आप सोलह श्रृंगार करना भूल गई हैं, तो माता पार्वती से क्षमा मांगकर उन्हें अपनी सामर्थ्य के अनुसार सुहाग की सामग्री अर्पित करें. सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और चुनरी जैसी चीजें माता को चढ़ाई जा सकती हैं.

पूजा की सामग्री छूट जाए तो न हों परेशान

कभी-कभी जल्दबाजी में पूजा की कोई सामग्री रह जाती है. ऐसी स्थिति में उपलब्ध सामग्री से ही श्रद्धापूर्वक पूजा करें और भगवान से क्षमा मांगें. हरियाली तीज पर सबसे जरूरी है कि पूजा सच्चे मन और श्रद्धा से की जाए. अनजाने में हुई छोटी भूल को लेकर मन में डर रखने की जरूरत नहीं है।.

  • TAGS
  • [post_tags]