Ganesh Chaturthi 2026: घर में गणपति बैठाने से पहले जान लें ये 6 जरूरी नियम, वरना हो सकती है बड़ी गलती!

0
189

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भक्त विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा करते हैं और घरों में उनकी प्रतिमा स्थापित करते हैं. अगर आप भी सितंबर में अपने घर में बप्पा की स्थापना करने जा रहे हैं, तो प्रतिमा स्थापित करने से जुड़े जरूरी नियमों का ध्यान रखना चाहिए.

गणेश चतुर्थी 2026 की तिथि

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू होता है. इस वर्ष चतुर्थी तिथि का आरंभ 14 सितंबर की सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और इसका समापन 15 सितंबर की सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर होगा. पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. इसी दिन घर में गणपति बप्पा की स्थापना की जा सकती है.

गणपति स्थापना के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करते समय कुछ परंपरागत नियमों का पालन किया जाता है. मान्यता है कि सही विधि से पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है.

ईशान कोण में रखें प्रतिमा

गणेश जी की प्रतिमा का मुख उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण की ओर रखना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी मानी जाती है.

जमीन पर न रखें गणेश प्रतिमा

भगवान की प्रतिमा को सीधे जमीन या फर्श पर रखने से बचना चाहिए. इसके लिए लकड़ी की चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाकर प्रतिमा स्थापित करें.

खंडित मूर्ति की स्थापना न करें

प्रतिमा खरीदने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लें. टूटी या खंडित गणेश प्रतिमा को घर में स्थापित नहीं करना चाहिए.

एक ही प्रतिमा स्थापित करें

घर में गणपति बप्पा की एक ही प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा है. एक से अधिक प्रतिमाएं रखने से बचना चाहिए.

कैसी हो गणेश जी की प्रतिमा?

घर के लिए बैठी हुई मुद्रा वाली गणेश प्रतिमा शुभ मानी जाती है. साथ ही बाईं ओर मुड़ी सूंड वाली प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा है. व्यापारिक स्थल पर खड़ी मुद्रा वाली प्रतिमा स्थापित की जा सकती है.

गणपति विसर्जन कब होगा?

बप्पा की स्थापना 14 सितंबर को होगी। अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को गणेश विसर्जन किया जाएगा. हालांकि भक्त अपनी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार तीसरे, पांचवें या सातवें दिन भी गणपति विसर्जन कर सकते हैं.

 

  • TAGS
  • [post_tags]