Lucky Zodiac Signs Sawan: जानें, शिव जी की प्रिय राशियां कौन सी हैं? कैसा रहेगा इनके लिए सावन

0
184
Lucky Zodiac Signs Sawan: इस वर्ष 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक सावन चलेगा।
Lucky Zodiac Signs Sawan: इस वर्ष 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक सावन चलेगा।

सावन सोमवार व्रत और पूजा-अर्चना से जीवन में सुख-समृद्धि आती है
Lucky Zodiac Signs Sawan, (आज समाज), नई दिल्ली: सावन का माह शिव भक्ति को समर्पित किया गया है। इस माह में महादेव के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का महत्व काफी ज्यादा बढ़ जाता है। मान्यता है कि अन्य महीनों की तुलना में सावन में किया गया जलाभिषेक और रुद्राभिषेक अधिक फलदायी होता है।

इस माह में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से महादेव जल्द प्रसन्न होते हैं। इस साल सावन में चार सोमवार व्रत रहने वाले हैं। पूरे महीने शिव मंदिरों में जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और शिव की भक्ति देखने को मिलने वाली है।

शिव की प्रिय राशि

  • वृष राशि

वृष राशि का संबंध भोलेनाथ के माथे पर विराजमान चंद्र देव से बताया जाता है, क्योंकि इस राशि में चंद्रमा उच्च के और बहुत मजबूत हो जाते हैं। ऐसे में सावन का ये माह आपके लिए पैसों के लिहाज से बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आपका मानसिक तनाव कम हो सकता है। मन को शांति मिल सकती है। परिवार में सामंजस्य बना रह सकता है। सावन में हर रोज शिवलिंग का जलाभिषेक करें।

  • कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव ही हैं, इसलिए सावन के माह में आप पर शिव जी की विशेष कृपा देखने को मिल सकती है। करियार और कारोबार में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आय में बढ़ोतरी संभव है। इस समय किए गए निवेश से भविष्य में अच्छा लाभ हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रह सकती है। सावन में हर सोमवार शाम को हरि चीजें दान करें।

  • मकर राशि

मकर शनि देव की राशि है और वो भगवान शिव के भक्त हैं। ऐसे में इस माह में आपको नई संभावनाएं नजर सकती हैं। धन प्राप्त करने के मौके मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। नौकरी और कारोबार में सफलता मिल सकती है। जीवन की समस्याएं कम हो सकती हैं। सावन में सोमवार को शिव चालीसा का पाठ करें।

  • कुंभ राशि

कुंभ भी शनि देव की ही राशि है। सावन में आपको भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। संपत्ति या कीमती वस्तुओं में निवेश करने से लाभ हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। शिव जी को सावन में बेल पत्र, शमि पत्र या रुद्राक्ष चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें: आषाढ़ पूर्णिमा पर क्यों खास मानी जाती है पीपल के पेड़ की पूजा?

  • TAGS
  • [post_tags]