Vastu Tips For Bedroom: क्या आपका लाइफ पार्टनर के साथ बेवजह झगड़ा होता है, कहीं बेडरूम में ये समस्या तो नहीं?

0
228
Vastu Tips For Bedroom: क्या आपका लाइफ पार्टनर के साथ बेवजह झगड़ा होता है, कहीं बेडरूम में ये समस्या तो नहीं?
Vastu Tips For Bedroom: क्या आपका लाइफ पार्टनर के साथ बेवजह झगड़ा होता है, कहीं बेडरूम में ये समस्या तो नहीं?

विश्राम का स्थान है बेडरूम
Vastu Tips For Bedroom, (आज समाज), नई दिल्ली: अगर आप आॅफिस या फिर कहीं बाहर काम कर रहे हैं और थकान होने के बाद ट्रैफिक जाम की समस्या झेलते हुए घर पहुंचते हैं तो सुकून की जगह चाहिए होती है। ये जगह बेडरूम होती है, जहां आप आराम करते हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि अगर पर्याप्त नींद लेने के बावजूद अगली सुबह आपको सुस्ती या चिड़चिड़ापन महसूस होता है, तो हो सकता है कि ये आपकी गलती न हो, बल्कि आपके घर की बनावट हो। अगर आपका फ्लैट आधुनिक डिजाइन का है, जहां अटैच्ड बाथरूम का दरवाजा बिस्तर के ठीक सामने है, तो सावधान हो जाइए।

वास्तुशास्त्र के जानकार कहते हैं कि आप अनजाने में राहु के प्रकोप को न्योता दे रहे हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम विश्राम का स्थान है, जबकि शौचालय अशुद्ध वायु और अपवित्र जगह मानी जाती है। जब शौचालय का दरवाजा सीधे बेड के सामने होता है, तो उससे निकलने वाली निगेटिव एनर्जी सीधे आपकी नींद को प्रभावित करती हैं।

शोध के आंकड़ों से पता चलता है कि इससे मानसिक अस्थिरता बढ़ती है, पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं और हड्डियों में दर्द होने की संभावना बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, यह छोटा सा वास्तु दोष पति-पत्नी के वैवाहिक संबंधों में अनावश्यक अशांति और कड़वाहट भी पैदा कर सकता है। झगड़े बढ़ सकते हैं।

बाथरूम की निगेटिव एनर्जी खत्म करने के उपाय

  • अगर आप अपने घर का डिजाइन नहीं बदल सकते या बाथरूम की दीवार नहीं तोड़ सकते, तो घर को बिना भी नगेटिव एनर्जी को अंदर आने से रोकने के कुछ आसान घरेलू उपाय कर सकते हैं।
  • बाथरूम का काम खत्म होने के बाद दरवाजा बंद रखने की आदत डालें. हालांकि, सिर्फ दरवाजा बंद रखना ही काफी नहीं है, वास्तु के जानकार सलाह देते हैं कि दरवाजे पर गहरे रंग का मोटा पर्दा लगाएं। यह निगेटिव एनर्जी से सुरक्षा कवच का काम करेगा।
  • एक कांच के बर्तन में थोड़ा सा समुद्री नमक भरकर बाथरूम के एक कोने में रख दें। नमक वातावरण से विषाक्त नमी और नकारात्मक ऊर्जा को सोखने में सक्षम होता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इस नमक को हर 15 दिन में बदल देना चाहिए।
  • बाथरूम के दरवाजे के ठीक बाहर एक छोटा सा दर्पण लगाएं। इससे घर की निगेटिव एनर्जी बेडरूम की ओर जाना चाहती है, वह प्रतिबिंबित होकर वापस बाथरूम में ही लौट जाएगी।
  • अंधेरा या घुटन भरा बाथरूम निगेटिव एनर्जी का अड्डा होता है इसलिए बाथरूम में सफेद एलईडी लाइट लगाएं या पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी की व्यवस्था करें। कमरे में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए आप लेमनग्रास तेल या कपूर का उपयोग कर सकते हैं।
  • जब शयनकक्ष में शांति लौट आती है, तभी समृद्धि का आगमन होता है। इसलिए, वास्तु के इन छोटे-छोटे पहलुओं को नजरअंदाज करने के बजाय, कुछ बदलाव करके आप देखेंगे कि आपकी नींद बेहतर होगी और आपका मन तरोताजा रहेगा।

ये भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर इन चीजें के दान से पापों का होता है नाश, घर में आएगी समृद्धि

  • TAGS
  • [post_tags]