Haryana Weather Update: हरियाणा के 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

0
105
Haryana Weather Update: हरियाणा के 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा के 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

खतरे के निशान से उपर बह रही घग्गर नदी
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: मौसम विभाग की ओर आज हरियाणा के 4 जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। उनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला शामिल है। इन जिलों में साढ़े 8 बजे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। वहीं रेवाड़ी, झज्जर, पंचकूला में सुबह से ही बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने रविवार (सुबह साढ़े 8 बजे) को अगले 36 से 48 घंटे भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। पिछले चौबीस घंटों में मानसून के एक्टिव होने से 2 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के इन हालातों को देखते हुए सीएम नायब सैनी ने यूएई का तीन दिवसीय दौरा रद्द कर दिया है।

बाढ़ का हाईअलर्ट

प्रदेश में बाढ़ का हाईअलर्ट है। पड़ोसी राज्य पंजाब और पहाड़ों में हो रही भारी बरसात के चलते नदियों का जलस्तर डेंजर लेवल पर है। सिरसा में घग्गर नदी डेंजर लेवल पर है। फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी कल से ओवरफ्लो चल रही है।

अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

वहीं, चंडीगढ़ मुख्यालय से संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के साथ-साथ उन्हें स्टेशन न छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा घग्गर नदी पर तटबंध को मजबूत किया जा रहा है। जिला स्तर पर प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

हथनीकुंड बैराज के सभी फ्लड गेट खोले

हथनीकुंड बैराज।
हथनीकुंड बैराज।

वहीं हथिनीकुंड बैराज पर रात 2 बजे 1 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी आने से सभी गेट खोल दिए गए हैं। इस समय 2 लाख 72 हजार क्यूसेक पानी है, जोकि इस सीजन का सबसे अधिक है।

10 ट्रेनें रद्द

आपदा प्रबंधन दल और संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में भारी वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच ब्रिज पर तकनीकी दिक्कत हो गई है। इसे देखते हुए आज चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

2 सितंबर को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर,करनाल, कुरूक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक,चरखी दादरी,झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और जींद के कुछेक स्थानों पर बारिश की संभावना है। बाकी बचे सभी जिलों में अधिकांश क्षेत्र में बारिश की संभावना है।

3 सितंबर को मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना

मानसून के कमजोर पड़ने का अनुमान जताया है। जिससे बारिश में कमी देखने को मिलेगी। इस दिन कसी जिले में अलर्ट नहीं है जबकि प्रदेश के कुछेक के स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें : उत्तर भारत में आज से भारी बारिश का अलर्ट