हकेवि की समकुलपति प्रोफेसर सुषमा यादव सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान से सम्मानित

0
255
Received honor in Delhi, Vice Chancellor Prof. Tankeshwar Kumar congratulated
Received honor in Delhi, Vice Chancellor Prof. Tankeshwar Kumar congratulated

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ की समकुलपति व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की सदस्य प्रो. सुषमा यादव को अंतर्राष्ट्रीय माता सावित्रीबाई फुले शोध संस्थान, नई दिल्ली द्वारा सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया है।

शिक्षा व महिला कल्याण के क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली के कुलपति प्रो. योगेश सिंह द्वारा प्रदान किया गया। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने प्रो. सुषमा यादव को मिले इस सम्मान के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि प्रो. यादव का योगदान शिक्षा व महिला कल्याण के क्षेत्र में निरंतर जारी है।

दिल्ली में मिला सम्मान, कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने दी बधाई

प्रो. सुषमा यादव ने विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय सहभागी लगातार राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उल्लेखीय रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। प्रो. यादव ने इस मौके पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह व अंतर्राष्ट्रीय माता सावित्रीबाई फुले शोध संस्थान का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका यह प्रयास अवश्य ही उन प्रतिभाओं के लिए सच्चा सम्मान है जोकि शिक्षा व महिला कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।

डॉ. हंसराज सुमन, अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय माता सावित्रीबाई फुले शोध संस्थान व उपाध्यक्ष श्री दयानंद वत्स ने बताया कि वर्ष 2023 में यह सम्मान प्रो. सुषमा यादव सहित छह विदुषी महिला शिक्षाविदों को प्रदान किया गया है। इनमें प्रो. कृष्णा शर्मा, प्राचार्य, पीजीडीएवी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय; प्रो. अनुला मौर्या, प्राचार्य, कालिंदी कालेज, दिल्ली विश्वविद्यालय; प्रो. अनु मेहरा, लॉ फैकल्टी; प्रो. गीता सहारे, राजनीति विज्ञान विभाग, लक्ष्मीबाई कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय व प्रो. रजत रानी मीनू, हिंदी विभाग, कमला नेहरू कालेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के नाम शामिल रहे। डॉ. हंसराज सुमन ने अपने संबोधन में प्रो. सुषमा यादव की स्त्री शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और शैक्षणिक मोर्चे पर निरंतर उल्लेखनीय कार्यों के लिए जमकर प्रशंसा की।

ये भी पढ़ें :जायलो गाड़ी की टक्कर से 7 वर्षीय बच्ची की मौत

ये भी पढ़ें : डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने महेंद्रगढ़ में चलाया सफाई अभियान

ये भी पढ़ें : तीन जिला पार्षदों सहित क्षेत्र के कई लोग जेजेपी में शामिल

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE