Rangoli of Flowers,आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होली पर बनाई फूलों की रंगोली

0
314
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
Rangoli of Flowers: आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होली के पावन पर्व का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रेनबो अस्पताल के डा. गिरिश गुप्ता रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी शशी शर्मा व राकेश पुनिया रहें। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मनीष घनगस ने की। समारोह का शुभारभ दैनिक यज्ञ से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों तुषार, नितिन, जितेन्द्र, विनय ने होली के त्योहार पर नाटक के जरिए लोगों तक संदेश पहुंचाते हुए बताया है कि इस त्योहार पर पानी की अत्याधिक बर्बादी होती है तथा कैमिकल युक्त रंग हमारी आंखों में चला जाए तो कितनी हानि पहुचां सकता है। Rangoli of Flowers विद्यालय के अध्यापकों व अध्यापिकाओं ने फूलों की रंगोली बनाकर लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि होली को रगों से न खेलकर फूलों के साथ खेला जाना चाहिए।
Rangoli of Flowers
Rangoli of Flowers

त्वचा को नुकसान पहुंचाते है रंग Rangoli of Flowers

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा. गिरिश गुप्ता ने कहा कि होली का त्योहार हमारे देश का प्रमुख त्योहार है जो हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुडा़ हुआ है। इस पावन पर्व पर लोग एक दूसरे को रंग लगा कर गले मिलते है तथा बधाई देते हैं, लेकिन वर्तमान समय में जिन रंगों का प्रयोग किया जा रहा है, वे मानव के लिए अत्यन्त घातक सिंद्ध हो रहा है। उन रंगों में ऐसे रसायनिक पदार्थों का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे जब वह मनुष्य के शरीर पर लगाया जाता है तो वह उसकी त्वचा को काट देता है, जिससे मनुष्य को जलन होने लगती है। इन रासायनिक पदार्थों वाले रंगों से बचना चाहिए तथा देश में पानी की समस्या भी धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। Rangoli of Flowers

रासायनिक पदार्थों से युक्त रंगों को छोड़कर खेलें फूलों की होली Rangoli of Flowers

सभी को यह प्रण लेना चाहिए कि हम पानी का प्रयोग कम से कम करेगें। सभी लोग आपस में मिलकर रासायनिक पदार्थों से युक्त रंगों को छोड़कर फूलों की होली खेलकर इस पर्व को मनाएंगे। समारोह के अध्यक्ष प्राचार्य मनीष घनगस ने मुख्य अतिथि महोदय का विद्यालय पहुंचने पर हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन किया तथा मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह व शाॅल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनिल कुमार, जितेन्द्र सिंह, नवरत्न, प्रमोद, संजय, साजन, सोनू वर्मा, सीमा, सन्तोष वर्मा, दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। Rangoli of Flowers
Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE