हर जरूरतमंद की मदद कर रहे Rajbir Fartia

0
753
Rajbir Fartia
लड़कियों की शादी में कन्यादान देकर नजीर बने Rajbir Fartia
कालेज जाने वाली छात्राओं के लिए शुरू की बस सेवा
पवन शर्मा, चंडीगढ़ /भिवानी
प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले भिवानी जिले में अब सियासत गर्माने लगी है। किसी जमाने में चौधरी बंसीलाल के इशारे पर घूमने वाले इस इलाके में अब हालात बदल चुके हैं। नए नए लोग राजनीति में अपने दम पर रंग जमा रहे हैं। ऐसे ही एक नेता राजबीर सिंह फरटीया तेजी से भिवानी की राजनीति में उभरे हैं। समाज सेवा के माध्यम से लोगों के मन में अपनी जगह बनाने वाले इस सियासत के खिलाड़ी ने बड़े बड़े राजनीतिक फनेखाओं की नींद हराम कर दी है।
कांग्रेस सरकार के दौरान भिवानी जिला परिषद के चेयरमैन रह चुके Rajbir Fartia आजकल पूरे प्रदेश में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा परिवार के बेहद करीबी राजबीर फरटीया ने कन्यादान नाम से एक अभियान चलाकर अपने आपको नजीर बना दिया है। राजबीर फरटीया लोहारू हल्के के किसी भी गांव में लड़की की शादी में 51 हजार रुपए कन्यादान का शगुन देते हैं। इतना ही नहीं अगर किसी लड़की के माता पिता नहीं हैं तो पूरी शादी का खर्च उठाने तक का कार्य वे कर रहे हैं। यहीं कारण है कि कुछ दिन पहले उनके सम्मान में आयाजित हुए कार्यक्रम में लोहारू के एक गांव में हजारों लोग एकत्रित हो गए जिससे बड़े नेताओं की नींद उड़ गई। लोगों का कहना है कि कांग्रेस के बड़े चेहरे के तौर पर एकाएक उभरे फरटिया का जनाधार भी तेजी से बढ़ रहा है।
बेहद शांत स्वभाव के Rajbir Fartia का कहना है कि उन्होंने देखा कि इलाके में काॅलेज में जाने वाली बेटियों को बस समस्या का बहुत सामना कर पड़ता है उन्होंने अपने खर्चे पर बस चलानी शुरू की हैं जिससे कोई लड़की परिवहन सुविधा के अभाव में शिक्षा से दूर नहीं रहे। उन्होंने कहा कि बेटियों की शादी में कन्यादान देकर वे बहुत अच्छा महशूस करते हैं। लोग अगर राजनीतिक उदेश्य से किया गया कार्य मानते हैं तो वह उनकी अपनी सोच है। उनका उदेश्य यही है कि समाज में किसी न किसी रूप में जरूरतमंद की मदद हो सके।
SHARE