Haryana Weather Update: हरियाणा के 6 जिलों में हुई बारिश

0
139
Haryana Weather Update: हरियाणा के 6 जिलों में हुई बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा के 6 जिलों में हुई बारिश

मौसम विभाग ने जारी किया हुआ है 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के 6 जिलों में आज बारिश हुई है। जिन जिलों में बारिश हुई उनमें अंबाला, रोहतक, जींद, यमुनानगर, चरखी दादरी और पंचकूला शामिल है। वहीं गुरुग्राम, झज्जर, करनाल, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने फ्लैश अलर्ट जारी करते हुए झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला जिलों व उनके आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में कल भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज दिन भर के लिए 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद व मेवात शामिल हैं। यहां गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

अब तक प्रदेश में सामान्य से 15 फीसदी अधिक हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 2025 के इस मानसून सीजन के दौरान अब तक हरियाणा प्रदेश में औसतन 211.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि, सामान्य रूप से यहां 184.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से प्रदेश में 15 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है।

कुरुक्षेत्र में ड्रेन में देखा गया 7 फुट लंबा मगरमच्छ

Haryana Weather Update: हरियाणा के 6 जिलों में हुई बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा के 6 जिलों में हुई बारिश

वहीं कुरुक्षेत्र में दबखेड़ी गांव के पास ड्रेन में मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। करीब 7 फीट लंबे मगरमच्छ को मवेशी लेकर आए डेरे के लोगों ने देखा। उन्होंने मगरमच्छ को पानी में तैरते देखा तो उसकी वीडियो बनाकर गोताखोर प्रगट सिंह को शेयर कर दी।

वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम ने पकड़ने के लिए लगाया जाल

सूचना मिलते ही गोताखोर मौके पर पहुंचे और ड्रेन का मुआयना किया। उन्होंने वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम को सूचना दी। गोताखोर ने मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के लिए जाल लगा दिया। हालांकि खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू आॅपरेशन नहीं चलाया जा सका। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि ड्रेन में पड़ा मगरमच्छ करीब 7 फुट लंबा है। उन्होंने बच्चों और मवेशियों को ड्रेन से दूर रखने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा सीईटी एग्जाम: आंसर की के बाद अभ्यर्थी दर्ज करवा सकेंगे आपत्तियां