Haryana Weather Update: हरियाणा के 12 जिलों में आज बारिश की संभावना

0
83
Haryana Weather Update: हरियाणा के 12 जिलों में आज बारिश की संभावना
Haryana Weather Update: हरियाणा के 12 जिलों में आज बारिश की संभावना

7 अक्टूबर से चलेंगी उत्तर-पश्चिमी हवाएं, तापमान में आएगी गिरावट
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 12 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। जिन जिलों में बारिश हो सकती है, उनमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं।

वहीं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 7 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो जाएगी। इससे तापमान जो 35 से 36 डिग्री पर बना हुआ है, उसमें गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। हालांकि पूरी तरह से ठंड आने में दिवाली तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

4 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा एक्टिव

उन्होंने बताया कि हरियाणा में 4 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो जाएगा। इसके प्रभाव से हरियाणा में बारिश होगी। 5 अक्टूबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस पूरे प्रदेश में एक्टिव होगा। 7 अक्टूबर तक हरियाणा में इसका असर रहेगा। फिलहाल 1 से 4 अक्टूबर तक मौसम सामान्य बना रहेगा।

सिरसा रहा सबसे गर्म

वहीं तापमान की बात करें तो हरियाणा में सिरसा में सबसे ज्यादा 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं पानीपत में 31.6 डिग्री सबसे कम तापमान दर्ज किया। पानीपत में सिरसा के मुकाबले 4 डिग्री तापमान का अंतर रहा।

5 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 3 अक्टूबर को भी 12 जिलों में बारिश का अलर्ट रहेगा। इसमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं।

5 अक्टूबर को पूरे हरियाणा में हो सकती है बारिश

वहीं 4 अक्टूबर को सिरसा और फतेहाबाद को छोड़कर पूरे हरियाणा में बारिश का अनुमान है। वहीं 5 अक्टूबर को पूरे हरियाणा में बारिश होगी। इस दौरान यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में भारी बारिश हो सकती है।