Haryana Weather Update: आज पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट

0
61
Haryana Weather Update: आज पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट
Haryana Weather Update: आज पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट

अब तक प्रदेश में सामान्य से 11 फीसदी को चुकी ज्यादा बारिश
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: मौसम विभाग की ओर से आज पूरे हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े 7 बजे तक अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर में मध्यम बारिश हो सकती है। हिसार में काले घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

पहाड़ों में बारिश होने से बढ़ सकता है मारकंडा नदी का जलस्तर

अगर पहाड़ों में बारिश होती है तो मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। इस समय मारकंडा नदी में 2 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। इस सीजन में 14 बार मारकंडा में पानी आ चुका है। वहीं हथिनीकुंड बैराज के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। रविवार को रात 9 बजे हथिनीकुंड बैराज में 30 हजार 939 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।

8 जिलों में सामान्य से कम

8 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। बाकी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा यमुनानगर में 866.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सबसे कम कैथल में 175.2 एमएम बारिश हुई है। हालांकि भिवानी में 211 एमएम, जींद में 222 एमएम बारिश भी कम ही है। अगर प्रदेश की बात करें तो 24 अगस्त तक औसतन 322 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 357 एमएम बारिश हो चुकी है। जो 11 प्रतिशत ज्यादा है।

कल 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना

26 अगस्त को यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, फरीदाबाद व गुरुग्राम में 75 से 100 प्रतिशत एरिया में भारी बारिश की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है।

27 को पंचकूला और यमुनानगर मध्यम से तेज बारिश के आसार

27 अगस्त को पंचकूला और यमुनानगर में मध्यम से तेज बारिश के आसार बने रहेंगे और 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना बनी रहेगी। रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की बारिश के आसार हैं।

ये भी पढ़ें : बारिश का कहर, बाढ़ की चपेट में कई राज्य