प्रियंका के बाद दो दिन के लिए शिमला पहुंचे राहुल Rahul Arrives in Shimla

0
221
Rahul Arrives in Shimla
Rahul Arrives in Shimla

Rahul Arrives in Shimla

आज समाज डिजिटल, शिमला:
Rahul Arrives in Shimla : गत पांच दिनों से प्रियंका गांधी पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शिमला में छुट्टियां मना रही हैं। अब राहुल गांधी बहन के साथ रहने के लिए शिमला पहुंच गए हैं। वे दो दिन यहीं रुकेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होगा। वे सिर्फ वादियों और शांत माहौल का आनंद लेंगे। यहां प्रियंका का घर छराबड़ा में है।

यह राहुल गांधी का है निजी दौरा

Rahul Arrives in Shimla
Rahul Arrives in Shimla

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ तक वह फ्लाइट से गए और उसके बाद चंडीगढ़ से शिमला सड़क मार्ग से अपने घर तक पहुंचे। राहुल गांधी का यह निजी दौरा है। इसलिए वे इस दौरान पार्टी के किसी भी नेता से नहीं मिलेंगे। प्रियंका गांधी इससे पहले अपनी मां सोनिया गांधी के साथ ही यहां आ चुकी हैं।

यह नजारा है प्रियंका के घर का

Rahul Arrives in Shimla
Rahul Arrives in Shimla

राजधानी शिमला से करीब 20 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रॉपर्टी ले रखी है। प्रियंका ने खुद यहां पर कोटेज का निर्माण करवाया था। यह कोटेज आठ हजार फीट की ऊंचाई पर है। कोटेज के आसपास चीड़ और केदार के पेड़ हैं। यह ओबेरॉय ग्रुप के वाइल्ड फ्लॉवर हॉल रिजॉर्ट से नजदीक है।

गांधी परिवार अक्सर यहां गर्मी के दिनों में छुट्टियां मनाने के लिए आता है। इस समय इस कोटेज के आस पास कड़ी सुरक्षा है। प्रियंका गांधी पिछले सप्ताह ही यहां आ गई थीं और वे इस दौरान सिर्फ परिवार के साथ ही वक्त बिता रही हैं। खबर के अनुसार राहुल और प्रियंका आस पास घूमने निकल सकते हैं। राहुल दो दिन बाद दिल्ली लौटकर फिर से अपने रूटीन काम शुरू कर देंगे।

Rahul Arrives in Shimla

Read Also : कांग्रेसी विधायक बोले- आम आदमी पार्टी लालच देकर कर रही संपर्क Anirudh Singh Targeted AAP

SHARE