मिशन-डे: ट्राइडेंट समूह द्वारा बरनाला में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन Punjabi artist Jasbir Jassi

0
344
Punjabi artist Jasbir Jassi
Punjabi artist Jasbir Jassi

अखिलेश बंसल, बरनाला:
Punjabi artist Jasbir Jassi: ट्राइडेंट द्वारा “मिशन-डे” के अवसर पर ट्राइडेंट परिसर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाबी के विश्व प्रसिद्ध कलाकार जसबीर जस्सी ने अपने गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। जस्सी ने जैसे ही अपने प्रसिद्ध गीत “इक कुड़ी जहर दी पुड़ी साहमने रंहदी ओए” का गायन शुरु किया तो पूरा पंडाल ठुमके लगाने पर विवश हो गया। जस्सी ने सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत भगवान को याद कर की। सैकड़ों दर्शकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। मंच पर पंजाबी भाषा में लिखित मिट्टी नूं फरोल जोगीया-अणमुल्ले गीतकार पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

Read Also: नवजोत सिद्धू ने मुख्यमंत्री मान के दिल्ली दौरे पर साधा निशाना Former Punjab Pradesh Congress Committee Chief Navjot Singh

बरनाला की धरती को किया नत्मस्तक (Punjabi artist Jasbir Jassi)

Punjabi artist Jasbir Jassi
Punjabi artist Jasbir Jassi

ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने ट्राइडेंट उद्योग समूह के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ट्राइडेंट ग्रुप का लक्ष्य 50,000 परिवारों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जोड़ना है। तीस वर्ष पहले बरनाला की जमीन पर उन्होंने एक छोटे से प्रोजेक्ट के साथ शुरुआत की थी, लेकिन बरनाला की कर्मभूमि ने ऐसा वरदान दिया कि आज ट्राइडेंट ग्रुप भारत के सबसे बड़े समूह में से एक है। वर्तमान में 27000 परिवार ट्राइडेंट ग्रुप से जुड़े हुए हैं।

पंजाबी कलाकार जसबीर जस्सी के गीतों पर लगाए ठुमके (Punjabi artist Jasbir Jassi)

Punjabi artist Jasbir Jassi
Punjabi artist Jasbir Jassi

उन्होंने कहा भविष्य में हमारा लक्ष्य दस हजार परिवारों को अकेले पंजाब के बरनाला में ट्राइडेंट ग्रुप से जोड़ना है।उन्होंने गर्व से कहा कि बरनाला की धरती के कारण ही उन्हें पद्मश्री का खिताब हासिल हो सका। उसी के कारण ट्राइडेंट ग्रुप का नाम पूरी दुनिया में जाना जाने लगा है। इस अवसर पर ट्राइडेंट ग्रुप के एडमिन रुपिंदर गुप्ता और कई वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Read Also: अब ट्रेनिंग के लिए नहीं जाना पड़ेगा जिला मुख्यालय First and Home Nursing Training

Read Also: ब्राह्मणों की जमीन की तरफ देखा तो जमीन में गाड़ देंगे सरकार को – नवीन जयहिन्द Gaur Brahmin Educational Institute

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE