Punjab Tarn Taran Accident: घने कोहरे ने ली 4 युवकों की जान, खड़े ट्राले में घुसी कार

0
84
Punjab Tarn Taran Accident
घने कोहरे ने ली 4 युवकों की जान, खड़े ट्राले में घुसी कार

Aaj Samaj (आज समाज), Punjab Tarn Taran Accident, चंडीगढ़: पंजाब के तरनतारन में आज सुबह घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार एक स्विफ्ट कार खड़े ट्राले में घुस गई, जिससे कार में सवार पांच युवकों में से चार की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों युवक कम उम्र के थे। अमृतसर-बठिंडा नेशनल-हाईवे-54 पर हरिके बाईपास के पास यह हादसा कल रात को हुआ। खराबी के चलते ट्राला हाइवे के किनारे खड़ा था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • फिरोजपुर के थे हादसे का शिकार हुए युवक 

धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के बाद गुरुहरसहाय लौट रहे थे युवक

जानकारी के अनुसार चारों युवक अमृतसर में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के बाद गुरुहरसहाय लौट रहे थे। इस बीच उनकी कार हरिके पतन में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। सभी युवक गुरु हरसहाय के रहने वाले बताए गए हैं। रिके पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रोबिनप्रीत सिंह पुत्र रेशम सिंह, करनजीत सिंह पुत्र जलविंदर सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र गुरमेल सिंह और राजवीर सिंह पुत्र रविंदर पाल सिंह के रूप में हुई है।  कार चालक बलविंदर सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गुरुहरसहाय की हालत गंभीर है। थाना हरीके की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE